- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,05 September , 2026
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री कृष्ण का स्वागत किया गया. दिल्ली और मथुरा से आए कलाकारों ने मंदिर प्रांगण में एक से बढ़कर एक खूबसूरत झांकियों का निर्माण किया. प्रात कालीन आरती और भव्य पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या देखने लायक थी. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने शहर वासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी.इस अवसर पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का श्री भाटिया ने खुले दिल से स्वागत किया. मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के लिए विशेष तौर पर झूला बनाया गया. जिसमें लड्डू गोपाल जी को बिठाकर उनकी भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं ने सभी झांकियां का आनंद लिया और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाएं. मंदिर संस्थान की तरफ से भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही मंदिर में सुबह से ही आरती और पूजा का आयोजन भी किया गया था. देर रात तक मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन की तैयारी की गई और रात को 12:00 बजते ही शानदार आतिशबाजी के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म का जशन मनाया गया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मौजूद श्रद्धालुओं के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटा और लड्डू गोपाल को भोग लगाने के बाद प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं को वितरित किया. इसके साथ ही विशेष तौर पर चूरमा का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को खिलाया गया. इस शुभ अवसर पर श्री भाटिया के साथ उद्योगपति आनंद मल्होत्रा गुलशन भाटिया, अनिल ग्रोवर सुरेंद्र गेरा, नेतराम गांधी, विनोद पांडे, प्रीतम धमीजा, रमेश सहगल, मनमोहन गुप्ता, प्रदीप झा रोहित भाटिया, पार्षद मनोज नसावा, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, हरि कृष्ण वर्मा शेर सिंह तथा कैलाश गुगलानी प्रमुख रूप से मौजूद थे. इस अवसर पर जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से अवगत करवाया और भक्तों के साथ ही भगवान की पूजा अर्चना में सभी ने मिलजुल कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर श्री भाटिया ने आए हुए अतिथियों को प्रसाद तथा माता की चुनरी भी भेंट की.
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री क Read More...
श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 SEPT 2026 : GAUTAM : साई धाम में शिर्डी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी की ओर से “साई धाम ज्ञान पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन Read More...
जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर
Read More...
FARIDABAD NEW 03 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया के Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हु Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : भाजपा एस मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा एस मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहा Read More...