FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,09 September , 2026
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM  : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर एक एवं पंजाबी सभा द्वारा आज दशहरा पर्व मनाने की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने बांस काटकर मूहूर्त किया और दशहरा पर्व की तैयारियों का आरंभ किया। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है और हर बार की तरह इस बार भी इस पर्व को मंदिर कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पिछले 75 वर्षाे से दशहरा का आयोजन करता आ रहा है और हर बार दशहरा पर्व को नया स्वरुप देने के लिए कमेटी के सभी सदस्यगण अपना योगदान देते है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आए हमारे बुजुर्गाे ने इस पर्व को मनाने की शुरुआत की थी, जो सिलसिला अब तक जारी है। डॉ भाटिया ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को लंका दहन (रविवार), 20 अक्टूबर को दशहरा (मंगलवार) व 21 अक्टूबर (बुधवार) को राम-भरत मिलाप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडखल के विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया सहित शहर के अनेकों गणमान्य लोग शामिल होंगे। डॉ राजेश भाटिया ने बताया कि जल्द ही शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दशहरा पर्व को मनाने की रुपरेखा तय की जाएगी और इस बार दशहरा पर्व को और भव्य बनाने के लिए सभी संस्थाओं से विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौक़े पर मोहन लाल अरोड़ा,वेद भाटिया मामा, हरीश भाटिया, राधे श्याम भाटिया, विपिन भाटिया, बंसी लाल कुकरेजा, कैलाश गूगलनी, श्याम बांगा, कालू चौधरी, इंदर चावला, राजू भाटिया, चुन्नी लाल चावला, सन्नी चावला,सन्नी भाटिया, सचिन शर्मा, राजिंदर भाटिया, लोचन भाटिया, रवि कपूर, सौरव भाटिया, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, भारत कपूर,सुभाष नोनिहाल, रविंद्र गुलाटी,कमल कपूर, कपिल उपस्थित थे

भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया

More News

9/9/2026 7:50:48 PM
फरीदाबाद की स्वच्छ हवा में विपुल गोयल के प्रयासों की बड़ी भूमिका

 

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि Read More...

9/9/2026 7:42:22 PM
'नई शुरुआत, अनंत संभावनाएं' थीम के साथ चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

- साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के साथ लक्ष्य निर्धारित कर सशक्त बनें विद्यार्थी: रेनू भाटिया
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्य Read More...

9/9/2026 7:26:54 PM
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM  : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्र Read More...

9/7/2026 8:58:49 PM
वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत शनिवार सायं वार्ड नंबर-

9/7/2026 8:53:08 PM
समाधान शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का मंच : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

9/7/2026 8:48:14 PM
विश्व समभाव दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘वैल्यू योर वर्च्युज़’ के विजेता सम्मानित

सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान स Read More...

9/7/2026 8:40:43 PM
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM :  शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फो Read More...

9/5/2026 9:15:19 PM
श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से बनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री क Read More...


Welcome