FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,09 September , 2026
फरीदाबाद की स्वच्छ हवा में विपुल गोयल के प्रयासों की बड़ी भूमिका

 

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निरंतर प्रयासों और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों का परिणाम मानी जा रही है।

रैंकिंग में लगातार सुधार : पिछले चार वर्षों में फरीदाबाद की रैंकिंग में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2023 में शहर 47वें स्थान पर था, जो 2024 में सुधरकर 21वें, 2025 में 19वें और अब 2026 में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह चार वर्षों में कुल 33 पायदान का सुधार हुआ है, जो विपुल गोयल के नेतृत्व में हुए निरंतर प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है।

विपुल गोयल के नेतृत्व में हुए कार्य : विपुल गोयल की पहल पर नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में एंटी स्मॉग गन से छिड़काव करवाया, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में मदद मिली। उनके निर्देशन में सड़कों की नियमित सफाई और रोड स्वीपिंग व्यवस्था को बेहतर किया गया, जिसमें संकरी गलियों से लेकर प्रमुख चौड़ी सड़कों तक सफाई अभियान को प्राथमिकता में रखा गया। इसके साथ ही उनके प्रोत्साहन से शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने के कार्य किए गए। इसी क्रम में इको वन और नमो वन जैसी योजनाओं की शुरुआत विपुल गोयल के नेतृत्व में हुई। नमो वन को फरीदाबाद के सबसे बड़े हरित गलियारे के रूप में विकसित किया गया, जिसके तहत कूड़े से भरे हरित पट्टी क्षेत्रों को शहरी वन में बदला गया और जिले की सीमाओं के साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर इसे शहर के लिए ऑक्सीजन क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया। वहीं इको वन को टाउन पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों में विकसित किया गया, जिसका उद्देश्य शहर को हरा भरा और स्वच्छ बनाना है। वहीं पेवमेंट वर्क के तहत सड़कों और खुले क्षेत्रों को व्यवस्थित करने के काम भी तेज हुए।

फरीदाबाद की स्वच्छ हवा में विपुल गोयल के प्रयासों की बड़ी भूमिका

More News

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...

9/9/2026 7:50:48 PM
फरीदाबाद की स्वच्छ हवा में विपुल गोयल के प्रयासों की बड़ी भूमिका

 

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि Read More...

9/9/2026 7:42:22 PM
'नई शुरुआत, अनंत संभावनाएं' थीम के साथ चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

- साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के साथ लक्ष्य निर्धारित कर सशक्त बनें विद्यार्थी: रेनू भाटिया
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्य Read More...

9/9/2026 7:26:54 PM
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM  : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्र Read More...

9/7/2026 8:58:49 PM
वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत शनिवार सायं वार्ड नंबर-

9/7/2026 8:53:08 PM
समाधान शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का मंच : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

9/7/2026 8:48:14 PM
विश्व समभाव दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘वैल्यू योर वर्च्युज़’ के विजेता सम्मानित

सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान स Read More...

9/7/2026 8:40:43 PM
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM :  शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फो Read More...


Welcome