- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 September , 2026
- साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के साथ लक्ष्य निर्धारित कर सशक्त बनें विद्यार्थी: रेनू भाटिया
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के मीडिया तथा प्रबंधन विभाग द्वारा नये विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'सत्रारंभ-2026: नई शुरुआत, अनंत संभावनाएं' का शुभारंभ विवेकानंद सभागार में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों, मीडिया उद्योग और व्यावहारिक शिक्षण से परिचित कराना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा एवं '150 वर्ष वंदे मातरम्' स्मृति-फ्रेम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री 'हर विभाग अपनी एक कहानी कहता है' भी प्रदर्शित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और विशेषताओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं डीडी न्यूज के वरिष्ठ कंसल्टिंग एडिटर अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्किल सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से शोध की आदत विकसित करने, नई तकनीकों का सकारात्मक उपयोग करने तथा मीडिया के माध्यम से समाज में सार्थक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग और निरंतर सीखने की इच्छा ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।
मुख्य वक्ता एवं हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की प्रेरक यात्रा विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने दूरदर्शन में एंकरिंग, विज्ञापन जगत और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में मिलने वाले किसी भी अवसर को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने और अपने व्यक्तित्व एवं पहचान को सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को 'लव' नहीं अपितु 'लक्ष्य' को अपना उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यापक व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं का भरपूर उपयोग करते हुए अपने व्यक्तित्व और कौशल का समग्र विकास करने का आह्वान किया।
कुलसचिव प्रो.अजय रँगा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व विकास का महत्व समझाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन में अनेक आकर्षण होंगे, लेकिन अपने लक्ष्य से कभी भटकना नहीं चाहिए। निरंतर आत्मविकास ही भविष्य की सफलता का आधार है। 'तालीम तो है मगर बरकत नहीं है, नियत ही जब इंसान की नेक नहीं है' प्रसिद्ध शेर की पंक्तियां के साथ उन्होंने अपना वक्तव्य को विराम दिया।
विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि 'सत्रारंभ-2026' केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों से सीखने, स्वयं को निखारने और नए अवसरों की ओर पहला कदम बढ़ाने का मंच है। उन्होंने कहा कि 'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।' उन्होंने विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधन विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो.आशुतोष दीक्षित ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, निरंतर सीखने की आदत, शिक्षकों के सम्मान तथा ज्ञान साझा करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों सहित संस्थान के अतीत से वर्तमान तक की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि भविष्य में आज के यही विद्यार्थी सफल उद्यमी, नेतृत्वकर्ता और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे तथा जीवन में ईमानदारी और सीखने की प्रवृत्ति सबसे बड़ी पूंजी है।
टीवी पत्रकार अशोक श्रीवास्तव और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने 'विद्यार्थियों से संवाद' सत्र में छात्रों की जिज्ञासा को संतुष्ट किया। कार्यक्रम में प्रबंधन अध्ययन डीन प्रो.आशुतोष दीक्षित, डीन प्रो.अनुराधा शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो.राजीव सिंदवानी सहित दोनों विभागों के फैकल्टी तथा बड़ी संख्या में नव-प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रो.राजीव सिंदवानी ने धन्यवाद व्यक्त किया और सहायक प्रोफेसर डॉ.सोनिया हुड्डा और डॉ.अखिलेश त्रिपाठी ने सफल मंच संचालन किया।
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि Read More...
- साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के साथ लक्ष्य निर्धारित कर सशक्त बनें विद्यार्थी: रेनू भाटिया
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्य
Read More...
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...
सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान स
Read More...
लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फो Read More...