- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,07 August , 2026
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.) द्वारा सेक्टर-20 स्थित यथार्थ अस्पताल में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप एवं मेडिकल परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सेक्टर-8 फरीदाबाद स्थित सर्वोदया अस्पताल में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किए गए थे। उन्हीं जांच रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल की विशेषज्ञ टीम—डॉ. अमिता महाजन, डॉ. निकिता सिंह एवं डॉ. लावण्या—ने शिविर में भाग लिया। विशेषज्ञों ने प्रत्येक बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर अभिभावकों को विस्तृत परामर्श दिया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवनभर नियमित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। बार-बार रक्त चढ़ाने के कारण इन बच्चों में हेपेटाइटिस-सी (HCV) सहित रक्त से फैलने वाले संक्रमणों का खतरा सामान्य व्यक्तियों की तुलना में अधिक रहता है। HCV वायरस धीरे-धीरे लिवर को क्षति पहुंचाता है और समय पर पहचान एवं उपचार न मिलने पर लिवर सिरोसिस तथा लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
शिविर के दौरान कई बच्चे HCV पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टरों ने प्रभावित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आधुनिक एंटी-वायरल उपचार, नियमित लिवर जांच, समय-समय पर वायरल लोड की निगरानी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आज उपलब्ध आधुनिक दवाओं से अधिकांश HCV संक्रमित मरीजों का सफल उपचार संभव है, बशर्ते बीमारी की समय पर पहचान हो जाए।
विशेषज्ञों ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि थैलेसीमिया रोगियों को यथासंभव केवल NAT (Nucleic Acid Testing) से जांचा गया सुरक्षित रक्त ही उपलब्ध कराया जाना चाहिए। NAT तकनीक सामान्य जांच की तुलना में संक्रमण की बहुत प्रारंभिक अवस्था में भी हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और HIV जैसे संक्रमणों का पता लगाने में सक्षम होती है, जिससे संक्रमित रक्त चढ़ने का जोखिम काफी कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्त चढ़वाने वाले बच्चों के लिए NAT टेस्टेड रक्त जीवनरक्षक सुरक्षा कवच के समान है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ईस्ट की अध्यक्ष गुरनित चावला ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने बच्चों एवं उनके परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर को सफल बनाने में सना सुल्तानी का विशेष सहयोग रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.) के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने यथार्थ अस्पताल के प्रबंधन, सर्वोदया हॉस्पिटल, अपोलो अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ईस्ट की अध्यक्ष गुरनित चावला तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पिछले तीन दशकों से देशभर में थैलेसीमिया रोगियों के लिए NAT टेस्टेड सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की मांग उठाता रहा है। यदि नियमित रक्त चढ़वाने वाले बच्चों को अनिवार्य रूप से NAT टेस्टेड रक्त उपलब्ध कराया जाए, तो HCV, HIV तथा अन्य रक्तजनित संक्रमणों के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया कि थैलेसीमिया रोगियों के लिए NAT टेस्टेड रक्त की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए, ताकि इन बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना सोबती एवं उपप्रधानाचा Read More...