- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,06 August , 2026
प्रत्येक बच्चे को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसका संवैधानिक अधिकार है
PALWAL NEWS 06 AUG 2026 : GAUTAM : शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। शिक्षा किसी वर्ग विशेष का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। चाहे वह गरीब परिवार से हो या संपन्न परिवार से, उसे समान सम्मान, समान अवसर और समान गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। यह वाक्य संबिधान के मौलिक अधिकार को लेकर प्रदेश के मीडिया संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन, भारत के अध्यक्ष विष्णु चौहान ने कहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आमजन के लिए समर्पित मीडिया से जुड़े लोगों ने संकल्प लिया कि आमजन के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु अभियान चला, जिमेदार लोगों को जवाब देने के लिए विवश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के आकंलन चीख चीख कर बता रहे हैं कि वर्तमान समय में बढ़ती निजी शिक्षा व्यवस्था और ऊँची फीस के कारण आर्थिक आधार पर शिक्षा में असमानता बढ़ रही है। इससे समाज में अवसरों का अंतर भी बढ़ सकता है। इस पृष्ठभूमि में "राष्ट्रीय निजी विद्यालय पारदर्शिता अभियान" प्रारंभ किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसी संस्था का विरोध नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाना है।
उन्होंने कहा कि हम केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग करते हैं कि निजी विद्यालयों के संबंध में लागू कानूनों एवं नियमों के अनुरूप एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच तंत्र गठित किया जाए, जो फीस निर्धारण, वित्तीय पारदर्शिता, वैधानिक अनुपालन, शिक्षकों के अधिकारों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निष्पक्ष समीक्षा करे। जो संस्थान नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक कार्य करने दिया जाए, जबकि नियमों के उल्लंघन के मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार 30 दिनों के भीतर इस विषय पर ठोस कार्ययोजना घोषित करे तथा अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों के साथ व्यापक संवाद स्थापित करे, ताकि शिक्षा व्यवस्था अधिक न्यायपूर्ण, पारदर्शी और उत्तरदायी बन सके।
देशभर के अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और जागरूक नागरिकों से अपील है कि यदि उनके पास शिक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की तथ्यात्मक शिकायत या दस्तावेज़ हैं, तो उन्हें संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
हमारा स्पष्ट विश्वास है कि शिक्षा सेवा है, व्यापार नहीं।
शिक्षा प्रत्येक बच्चे का समान अधिकार है।
गरीब और अमीर के बीच शिक्षा के आधार पर खाई कम होना लोकतांत्रिक समाज की आवश्यकता है।
राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हर बच्चे को समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो।
"समान शिक्षा – समान अवसर – सशक्त भारत"
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...