HARYANA

HindustanVision Sunday,19 July , 2026
प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस : डॉ. सुशील गुप्ता

CHANDIGARH NEWS 19 JULY 2026 ; GAUTAM :  अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर के पावन चंदे में हुई हेराफेरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 जुलाई से आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा की वीर भूमि से एक बड़े धार्मिक व वैचारिक आंदोलन का शंखनाद किया हुआ है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष *डॉ. सुशील गुप्ता* ने आज कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में में आयोजित कार्यक्रमों में कहा कि अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और त्याग का अपमान हुआ है और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है, ऐसे महा-पापियों को फांसी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में 14 जुलाई से महा-हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत देश के प्रधानमंत्री के नाम आम नागरिकों द्वारा लिखे गए पत्र पर 'चंदा चोरों को कड़ी सजा' दिलवाने हेतु हस्ताक्षर करवाए जा रहे है।

इस आंदोलन के तहत पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा यह देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान मूल रूप से एक सामान्य नागरिक के रूप में लिखा गया बेहद भावुक और आक्रोशित पत्र है। इस पत्र के माध्यम से राम भक्तों की पीड़ा और उनके विश्वास को लगी ठेस को सीधे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखा गया है।

*भ्रष्टाचार और चोरी पर पत्र के माध्यम से उठाए गए मुख्य बिंदु:*

*भक्तों की अटूट श्रद्धा और त्याग का अपमान:* देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई और जीवन की जमा-पूंजी श्री राम मंदिर निर्माण हेतु दान कर दी थी। अधिकांश भक्तों ने रसीद तक नहीं मांगी, क्योंकि उनका मानना था कि यह भगवान का घर है। परंतु आज उस पवित्र विश्वास को भारी ठेस पहुँची है।

*ट्रस्ट की भूमिका और सरकार की चुप्पी पर सवाल:* श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री जी की देखरेख में हुई थी। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर बेईमानी होने के बावजूद प्रधानमंत्री जी की चुप्पी राम भक्तों को आहत कर रही है।

*घोटालों और कमीशनखोरी का इतिहास:* वर्ष 2021 से ही ट्रस्ट में जमीनों के घोटाले और निर्माण कार्यों में 40% तक की कमीशनखोरी की खबरें मीडिया में आती रही हैं। श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि मोदी जी इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

*दोषियों को बचाने का प्रयास:* SIT जांच और FIR की प्रक्रिया मात्र लोगों की आँखों में धूल झोंकने जैसी लग रही है, जहाँ छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर बड़े चेहरों को बचाया जा रहा है।

*फांसी की सजा की मांग:*पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से पुरजोर अपील की गई है कि वे ऐसा अधर्म न होने दें। भगवान राम के मंदिर के चंदे से चोरी करने वाले महापापियों को सरेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

*डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा:* *"भगवान श्री राम का मंदिर केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सनातनियों की अटूट श्रद्धा और न्याय का सर्वोच्च प्रतीक है। प्रभु के दान में डकैती डालने वालों का कृत्य अक्षम्य है। जब तक इन महापापियों को सरेआम फांसी की सजा नहीं मिल जाती, तब तक आम आदमी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी। हरियाणा के हर गांव और हर जिले में हनुमान चालीसा का पाठ और आरती आयोजित कर इस मुहिम को घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है।"*

*वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पर बर्बरता लोकतंत्र का काला दिन: डॉ. सुशील गुप्ता*

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने देश की शिक्षा व्यवस्था सुधारने और पेपर लीक के खिलाफ पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे देश के गौरव, सामाजिक कार्यकर्ता और वैज्ञानिक *सोनम वांगचुक* पर हुए सरकारी दमन की कड़े शब्दों में निंदा की।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सरकार ने युवाओं और छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय बातचीत का रास्ता बंद कर गुंडागर्दी और बल प्रयोग का सहारा लिया। सादे कपड़ों में पुलिस भेजकर सोनम वांगचुक और उनके साथियों (अभिजीत दीपके व अन्य युवाओं) के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें सफेद चादरों में ढककर स्टेज से  घसीटकर अस्पताल ले जाया गया। यह तस्वीरें दिल को झकझोर देने वाली हैं और मोदी सरकार की कायरता को दर्शाती हैं।

*आम आदमी पार्टी की प्रमुख माँगें व अपील:*

 1. *न्यायिक निगरानी में चिकित्सा:* सोनम वांगचुक का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण और साइंस-इनोवेशन के लिए अनमोल है, इसलिए उनकी चिकित्सा पूर्णतः 'न्यायिक निगरानी' में होनी चाहिए।

 2. *धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी:* देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

 3. *संसद मार्च का आह्वान:* देश के बच्चों का भविष्य बचाने के लिए आम आदमी पार्टी आगामी *20 जुलाई को जंतर-मंतर से होने वाले संसद मार्च* का पूर्ण समर्थन करती है और जनता से इसमें शामिल होने की अपील करती है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी इस मार्च में शामिल रहूंगा।

भाजपा शासित राज्यों हरियाणा और मध्य प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार जारी : मध्य प्रदेश में बिना अस्पताल डॉक्टरों की नियुक्ति: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पास आउट होने वाले डॉक्टरों के लिए ग्रामीण या अनिवार्य बॉन्ड सेवा (Bonded Doctors) लागू की गई है। लेकिन पिछले कुछ समय से यह शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई दूरदराज के जिलों और तहसीलों में प्रशासनिक स्तर पर डॉक्टरों की पोस्टिंग (नियुक्ति) कागजों पर उन प्राथमिक या उप-स्वास्थ्य केंद्रों में कर दी गई, जहां या तो भवन (अस्पताल की बिल्डिंग) तैयार नहीं है या बुनियादी ढांचा (दवाएं, उपकरण) गायब है।

ऐसे ही भाजपा शासित राज्य हरियाणा में बिना पॉलीक्लीनिक पशु डॉक्टरों की नियुक्ति (2024 से जारी विवाद):

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्ती: साल 2024 में हरियाणा सरकार ने 383 पशु सर्जनों (Veterinary Surgeons) की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में सरकार ने पशु चिकित्सा को आधुनिक बनाने के लिए क्षेत्रीय 'पशु पॉलीक्लीनिक' (Regional Veterinary Polyclinics) खोलने की घोषणाएं की थीं। लेकिन धरातल पर कई पॉलीक्लीनिक या तो केवल कागजों पर स्वीकृत हैं या उनका निर्माण कार्य वर्षों से अटका पड़ा है। जिसे भाजपा सरकारें भारी भ्रष्टाचार करके सरकारी राजस्व को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रही है।

*धार्मिक अनुष्ठान और संकल्प सभाओं में उमड़ा जनसैलाब : इस पावन अभियान के तहत बेहद भक्तिमय माहौल में सामूहिक *श्री हनुमान चालीसा पाठ और प्रभु श्री राम जी की आरती* हुई। कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत के विशाल धार्मिक कार्यक्रमों और करनाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भक्तों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

आज करनाल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से हवा सिंह जी को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस संकल्प सभा में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री रणदीप राणा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष बी. के. कौशिक, जयपाल शर्मा, रणवीर लोहान, मुख्य प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी, कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष जवाहर लाल गोयल, जसबीर जस्सा (जिला अध्यक्ष, पानीपत) सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति और धर्मनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस धर्म-युद्ध को हरियाणा के घर-घर तक पहुंचाने का अटूट संकल्प लिया।

प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस : डॉ. सुशील गुप्ता

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome