- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,20 May , 2026
NOIDA NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सेक्टर-20, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। FIR संख्या 0163 दिनांक 11 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 131, 351(3) एवं सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 के अंतर्गत दर्ज की गई है। FIR में ग्राम गिझोड़, नोएडा निवासी दीपक चौहान पुत्र प्रकाश चौहान, ग्राम मामूरा निवासी मनीष चौहान तथा नोएडा निवासी पुनीत चौहान को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा लंबे समय से घरेलू हिंसा, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा लगातार पीछा करने जैसी घटनाएं की जाती रही हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने महिला का पीछा कर उसकी वीडियो बनाई और उसे रिश्तेदारों, सामाजिक समूहों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया।
पीड़िता के अनुसार, उसने पूर्व में भी पुलिस एवं महिला आयोग में शिकायतें दी थीं, लेकिन आरोपियों के प्रभावशाली होने के कारण कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक हेमेन्द्र कुमार बलियान को सौंपी गई है।
यह मामला महिलाओं की सुरक्षा, निजता और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े करता है। पीड़िता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...