FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,14 April , 2026
1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम चरस के मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी गांव आलदुका जिला नूंह को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक  मोहित हाण्डा IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यवाही का संचालन इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर
मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक बिजेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी गांव आलदुका अपने घर पर बैठक में नशीला पदार्थ चरस व गांजा बेचने का काम करता है। जो आज भी जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह ने अपने घर पर बैठक में नशीला पदार्थ चरस व गांजा रखा हुआ है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ चरस व गांजा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ चरस व गांजा सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी गांव आलदुका जिला नूंह के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। 

1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम चरस के मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार

More News

4/14/2026 7:23:01 PM
1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम चरस के मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद य Read More...

4/14/2026 7:19:29 PM
15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार् Read More...

4/14/2026 7:11:35 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ Read More...

4/13/2026 8:45:27 PM
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म Read More...

4/13/2026 8:37:47 PM
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...

4/13/2026 8:34:58 PM
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...

4/13/2026 8:28:17 PM
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...

4/13/2026 8:24:32 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 एवं 17 अप्रैल को

: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र Read More...


Welcome