FARIDABAD

HindustanVision Monday,13 April , 2026
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर प्रदान करेगा तथा देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएगा।

किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी सोच का परिणाम है, जिसके तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।

किरण चौधरी ने आगे कहा कि वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कर भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल वादों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ठोस कदम उठाकर उन्हें धरातल पर लागू भी करती है। इस अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज़ को बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व मिलेगा।

किरण चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई और उन्हें धरातल पर भी उतारा। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी पहलों ने महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा प्रदान की गई है।

किरण चौधरी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, जबकि जन धन योजना ने उन्हें बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। वहीं, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया है।

किरण चौघरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रही,  लेकिन महिलाओं को समान अवसर के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया ।  जबकि भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल देगा। इससे न केवल महिलाओं को नेतृत्व के अवसर मिलेंगे, बल्कि देश के विकास में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली होगी। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल: सीमा त्रिखा

हरियाणा सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक और प्रभावशाली कदम उठाए हैं। उन्होंने सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी है। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाएँ इसका प्रमाण हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह कदम न केवल महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देगा, बल्कि उनके दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को नीति निर्माण में प्रमुख स्थान भी दिलाएगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का सबसे बड़ा प्रभाव यह होगा कि जब महिलाएँ निर्णय लेने वाली भूमिका में होंगी, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अधिक प्राथमिकता मिलेगी। इससे शासन व्यवस्था अधिक जन-केंद्रित, संवेदनशील और प्रभावी बनेगी। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे केवल अपने भविष्य की कल्पना ही न करें, बल्कि उसे साकार करने के लिए सक्रिय कदम भी उठाएँ। अपने प्रयासों से देश की तस्वीर बदलते हुए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक निर्णायक कदम : प्रवीण बत्रा जोशी

श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विजन महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा है। चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने सदैव महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। देश की लगभग 48.5% आबादी यानी महिलाओं को उनका अधिकार मिलना लंबे समय से बाकी था, जिसे अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। देश और प्रदेश की सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

प्रेस वार्ता में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गीता रक्षवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राजबाला सरदाना, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यलय सचिव अनीता शर्मा, स्वेता शर्मा, अलका भाटिया, किरन सौरोत जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, प्रवक्ता आभास अग्रवाल उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गीता रक्षवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राजबाला सरदाना, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यालय सचिव अनीता शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक स्वेता शर्मा, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, चौधरी प्रवीण गर्ग, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव अनुराधा डिगवाल, मनीष छोकर, गिर्राज त्यागी, कार्यालय सचिव राज मदान, अरुणिमा सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका भाटिया, किरण शर्मा, किरण सौरोत, एकता रमण, शालिनी मंगला, सौभाग्य लक्ष्मी, प्रभा सोलंकी, जैनब नकवी सहित अनेक महिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां मौजूद समस्त नारी शक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

More News

4/13/2026 8:45:27 PM
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म Read More...

4/13/2026 8:37:47 PM
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...

4/13/2026 8:34:58 PM
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...

4/13/2026 8:28:17 PM
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...

4/13/2026 8:24:32 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 एवं 17 अप्रैल को

: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र Read More...

4/13/2026 8:20:49 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM :   फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा आज थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के हित में एक सराहनीय एवं भावनात्मक पहल करते हुए यथार Read More...

4/13/2026 8:17:18 PM
J.C. Bose University commemorates 135th Birth Anniversary of Dr. B.R. Ambedkar

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : Faridabad, paid rich tributes to Bharat Ratna Dr. B.R. Ambedkar, the chief architect of the Indian Constitution, on his 135th birth a Read More...

4/13/2026 8:08:32 PM
बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह , उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो प्रमुख व्यक्ति सम्मानित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत विकास परिषद, केशव शाखा फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह बैसाखी के पावन अवसर पर अत्यंत गरिमामयी रहा। इस अवस Read More...


Welcome