इस पुनीत कार्य में इन्नर व्हील क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 301, डॉ. ज्ञानेंद्र सहपाठी, श्रीमती अनीता जैन एवं श्रीमती वीना सहपाठी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में फरीदाबाद कालीबाड़ी, सेक्टर-16 के प्रधान श्री ए. के. पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी रक्त की कमी होगी, कालीबाड़ी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर इस आवश्यकता को पूरा किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. बालकिशन  (समूह निदेशक यथार्थ हॉस्पिटल्स – शल्य चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा सलाहकार)  का विशेष योगदान रहा। यह भी जानकारी दी गई कि यथार्थ र्हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की शुरुआत होने जा रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है उसके बाद थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को वहीं से निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भी बच्चों को बाहर से रक्त लाने पर यथार्थ हॉस्पिटल में निशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

संस्था के प्रधान बी. दास गुलाटी ने भावुक शब्दों में बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आने वाले समय में और भी अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इन बच्चों को एक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ऐसे सहयोग से बच्चों और उनके परिवारों को न केवल चिकित्सा सहायता मिलती है, बल्कि एक नई आशा और विश्वास भी जागृत होता है।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव श्री रविंद्र डुडेजा एवं जॉइंट सेक्रेटरी श्री जे. के. भाटिया भी उपस्थित रहे। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Monday,13 April , 2026
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM :   फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा आज थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के हित में एक सराहनीय एवं भावनात्मक पहल करते हुए यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद में निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा बच्चों को सुविधा पूर्वक रक्त चढ़ाने हेतु विशेष फिल्टर भी वितरित किए गए।

इस पुनीत कार्य में इन्नर व्हील क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 301, डॉ. ज्ञानेंद्र सहपाठी, श्रीमती अनीता जैन एवं श्रीमती वीना सहपाठी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में फरीदाबाद कालीबाड़ी, सेक्टर-16 के प्रधान श्री ए. के. पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी रक्त की कमी होगी, कालीबाड़ी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर इस आवश्यकता को पूरा किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. बालकिशन  (समूह निदेशक यथार्थ हॉस्पिटल्स – शल्य चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा सलाहकार)  का विशेष योगदान रहा। यह भी जानकारी दी गई कि यथार्थ र्हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की शुरुआत होने जा रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है उसके बाद थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को वहीं से निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भी बच्चों को बाहर से रक्त लाने पर यथार्थ हॉस्पिटल में निशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

संस्था के प्रधान बी. दास गुलाटी ने भावुक शब्दों में बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आने वाले समय में और भी अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इन बच्चों को एक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ऐसे सहयोग से बच्चों और उनके परिवारों को न केवल चिकित्सा सहायता मिलती है, बल्कि एक नई आशा और विश्वास भी जागृत होता है।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव श्री रविंद्र डुडेजा एवं जॉइंट सेक्रेटरी श्री जे. के. भाटिया भी उपस्थित रहे। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा शिविर आयोजित

More News

4/13/2026 8:45:27 PM
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म Read More...

4/13/2026 8:37:47 PM
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...

4/13/2026 8:34:58 PM
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...

4/13/2026 8:28:17 PM
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...

4/13/2026 8:24:32 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 एवं 17 अप्रैल को

: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र Read More...

4/13/2026 8:20:49 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM :   फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा आज थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के हित में एक सराहनीय एवं भावनात्मक पहल करते हुए यथार Read More...

4/13/2026 8:17:18 PM
J.C. Bose University commemorates 135th Birth Anniversary of Dr. B.R. Ambedkar

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : Faridabad, paid rich tributes to Bharat Ratna Dr. B.R. Ambedkar, the chief architect of the Indian Constitution, on his 135th birth a Read More...

4/13/2026 8:08:32 PM
बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह , उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो प्रमुख व्यक्ति सम्मानित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत विकास परिषद, केशव शाखा फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह बैसाखी के पावन अवसर पर अत्यंत गरिमामयी रहा। इस अवस Read More...

Welcome