FARIDABAD

HindustanVision Monday,13 April , 2026
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा एवं उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर रही हैं तथा मजदूरों के बीच पर्चों का वितरण कर उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक कर रही हैं। विशेष रूप से इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद के लेबर चौक तथा आसपास के ईंट-भट्ठों को प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम उपभोक्ताओं, विशेष रूप से निम्न आय वर्ग एवं प्रवासी श्रमिकों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा सुलभ कराने के उद्देश्य से “मिनी भारतगैस” पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कम लागत में 5 किलोग्राम क्षमता वाला एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आसानी से स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन का उपयोग कर सकें।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता अपने नजदीकी भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसी भी वैध पहचान पत्र की आवश्यकता होती है, जबकि पते का प्रमाण अनिवार्य नहीं रखा गया है। उपभोक्ताओं को एक बार जमा राशि का भुगतान करना होता है, जिसके बाद उन्हें मिनी सिलेंडर प्रदान किया जाता है। यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रमिकों और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के लिए लाभकारी है, जो स्थायी गैस कनेक्शन नहीं ले पाते।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और पारंपरिक ईंधनों के स्थान पर एलपीजी का उपयोग कर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा दें।

बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

More News

4/13/2026 8:45:27 PM
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म Read More...

4/13/2026 8:37:47 PM
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...

4/13/2026 8:34:58 PM
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...

4/13/2026 8:28:17 PM
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...

4/13/2026 8:24:32 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 एवं 17 अप्रैल को

: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र Read More...

4/13/2026 8:20:49 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM :   फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा आज थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के हित में एक सराहनीय एवं भावनात्मक पहल करते हुए यथार Read More...

4/13/2026 8:17:18 PM
J.C. Bose University commemorates 135th Birth Anniversary of Dr. B.R. Ambedkar

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : Faridabad, paid rich tributes to Bharat Ratna Dr. B.R. Ambedkar, the chief architect of the Indian Constitution, on his 135th birth a Read More...

4/13/2026 8:08:32 PM
बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह , उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो प्रमुख व्यक्ति सम्मानित

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत विकास परिषद, केशव शाखा फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह बैसाखी के पावन अवसर पर अत्यंत गरिमामयी रहा। इस अवस Read More...


Welcome