- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,13 April , 2026
: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति” विषय पर हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर को कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार जारी किया। सम्मेलन का मुख्य फोकस सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डिजिटल इंजीनियरिंग में नवाचार पर होगा।
पोस्टर जारी करते हुए, कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के पेशेवरों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रही अत्याधुनिक प्रगति पर विचार-विमर्श करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करेगा।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष का वक्तव्य एवं सम्मेलन चेयर प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि औद्योगिक परिसर में स्थित जे.सी. बोस विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा, अत्याधुनिक शोध तथा नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और सबसे गतिशील विभागों में से एक है और इसने शिक्षण, शोध तथा मजबूत उद्योग सहयोग में उत्कृष्टता की परंपरा को लगातार बनाए रखा है। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) राज कुमार, डीन (एफईटी), प्रो. प्रदीप डिमरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित थे।
सम्मेलन में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एवं इंडस्ट्री 4.0 एवं 5.0, सस्टेनेबल एवं ग्रीन मैकेनिकल सिस्टम्स, स्मार्ट मटेरियल्स, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स एवं ऑटोनॉमस सिस्टम्स, कंप्यूटेशनल मेकेनिक्स, एआई एवं डिजिटल इंजीनियरिंग तथा इंडियन नॉलेज सिस्टम फॉर इंडिजिनस टेक्नोलॉजीज सहित विभिन्न ट्रैक्स शामिल होंगे। सम्मेलन में पंजीकृत एवं प्रस्तुत सभी शोध पत्रों को सम्मेलन ई-प्रोसीडिंग्स, एससीआईई एवं स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स में प्रकाशित किया जाएगा।
डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...
: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा आज थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के हित में एक सराहनीय एवं भावनात्मक पहल करते हुए यथार Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : Faridabad, paid rich tributes to Bharat Ratna Dr. B.R. Ambedkar, the chief architect of the Indian Constitution, on his 135th birth a Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत विकास परिषद, केशव शाखा फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह बैसाखी के पावन अवसर पर अत्यंत गरिमामयी रहा। इस अवस Read More...