- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,14 April , 2026
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बाबा साहेब अमर रहे के गगनचुंबी नारे भी लगाए।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर गरीब, पिछड़े एवं दलित समाज के सच्चे सुधारक थे, उन्होंने देश से जाति-पाति का भेदभाव मिटाकर सभी को समान अधिकार दिलवाने का प्रयास किया और गरीब व पिछड़ों को भी समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया। श्री कौशिक ने कहा कि बाबा भीमराव ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया और उन्होंने सदैव गरीब व पिछड़ों के हकों के लिए आवाज उठाई और उन्हें भी एक समान अधिकार दिए जाने की मांग उठाकर समानता का अधिकार दिलवाया। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, बौद्ध धर्म, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा आदि के विषय अम्बेडकरवाद के सिद्धान्त हैं। छुआछूत को नष्ट करना, दलितों में सामाजिक सुधार, भारत में बौद्ध धर्म का प्रचार एवं प्रचार, भारतीय संविधान में निहीत अधिकारों तथा मौलिक हकों की रक्षा करना, एक नैतिक तथा जातिमुक्त समाज की रचना और भारत देश प्रगति यह प्रमुख उद्देश्य शामिल रहे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता अनुज शर्मा एडवोकेट, रूप किशन, बलजीत अरोड़ा, सुनील कुमार, सुरेश बेनीवाल, एन.के. शर्मा, मेहरचंद पाराशर, महेन्द्र यादव, योगेश तंवर, विजय कुमार, मंगतराम शर्मा, शैलेन्द्र, संजय कुमार, राजा सैनी, मौसीन खान, श्याम मुरारी, बलजीत हुड्डा, रवि धीमन, मुकेश कुमार शर्मा, महेश चित्तौडिय़ा, जुबैर खान, राजेन्द्र प्रसाद सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद य Read More...
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार् Read More...
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ Read More...
डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...
: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र
Read More...