FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,14 April , 2026
15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को होगा स्कूटी-बाइक रैली का आगाज
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे सेक्टर-16a स्थित को-एड नेहरू कॉलेज से नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी व बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली को-एड नेहरू कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस को-एड नेहरू कॉलेज पर ही संपन्न होगी। इस रैली में कॉलेज की छात्राओं, महिला कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान समर्थन के समर्थन में एकजुट दिखाई देंगे।

बीके चौक से माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकलेगी नारी शक्ति यात्रा: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत 15 अप्रैल को सायं 05:30 बजे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा बीके चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं की एकजुटता देखने को मिलेगी।

हुड्डा कन्वेंशन हॉल में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन 16 अप्रैल को एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अभियान' की श्रृंखला में आगामी 16 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन हॉल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान खेल, साहित्य, चिकित्सा और पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला विशेष
 को विशेष रूप से सम्मिलित होंगी।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम हो जिससे प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिले की महिलाओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

More News

4/14/2026 7:23:01 PM
1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम चरस के मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद य Read More...

4/14/2026 7:19:29 PM
15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार् Read More...

4/14/2026 7:11:35 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ Read More...

4/13/2026 8:45:27 PM
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म Read More...

4/13/2026 8:37:47 PM
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...

4/13/2026 8:34:58 PM
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...

4/13/2026 8:28:17 PM
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...

4/13/2026 8:24:32 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 एवं 17 अप्रैल को

: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र Read More...


Welcome