FARIDABAD

HindustanVision Sunday,29 March , 2026
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत निवारण व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटो में टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों के अनुसार कुल 8 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 5 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है, जबकि 3 शिकायतें लंबित हैं, जिन पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने बताया कि एल.पी.जी. गैस की शिकायतों के निवारण के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9812092615 है।
इसी प्रकार एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुदगल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8168792654 है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने आमजन से अपील की है यदि कहीं भी एलपीजी की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

 

हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

More News

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...

3/29/2026 7:02:43 PM
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध Read More...

3/29/2026 6:59:49 PM
बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

BALLABGARH NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीस Read More...

3/29/2026 6:55:34 PM
फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर् Read More...

3/29/2026 6:48:35 PM
महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस समारोह में Read More...

3/28/2026 7:45:42 PM
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट आवंटन हेतु ड्रॉ 30 मार्च को : एडीसी सतबीर मान 

ड्रॉ दोपहर 1 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में संपन्न होगा

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान Read More...

3/28/2026 7:33:09 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद् Read More...

3/28/2026 7:27:39 PM
बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य : नरेंद्र अग्निहोत्री

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अ Read More...


Welcome