FARIDABAD

HindustanVision Sunday,29 March , 2026
महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी साल भर की शैक्षणिक उपलब्धियों और कड़ी मेहनत के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तरुण कुमार (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पानीपत) और वसु मित्र सत्यार्थी (सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक, एस्कॉर्ट्स एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता) उपस्थित रहे। इसके साथ ही आनंद गबा (सेवानिवृत्त सतर्कता प्रमुख, एएआई) और गीता गबा (संयुक्त महाप्रबंधक, एएआई) ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति आर्य ने सभी नवागत अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभावान छात्रों को 'अचीवमेंट अवार्ड्स' प्रदान किए। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देख अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों को सराहा।

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अपील की कि "पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करें। समाज को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।" साथ ही उन्होंने बच्चों को आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलकर उत्तम जीवन जीने की प्रेरणा दी। वसु मित्र सत्यार्थी ने छात्रों से जीवन के हर इम्तिहान में अव्वल रहने, माता-पिता की सेवा करने और गुरुओं का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति आर्य ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।

महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

More News

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...

3/29/2026 7:02:43 PM
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध Read More...

3/29/2026 6:59:49 PM
बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

BALLABGARH NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीस Read More...

3/29/2026 6:55:34 PM
फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर् Read More...

3/29/2026 6:48:35 PM
महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस समारोह में Read More...

3/28/2026 7:45:42 PM
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट आवंटन हेतु ड्रॉ 30 मार्च को : एडीसी सतबीर मान 

ड्रॉ दोपहर 1 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में संपन्न होगा

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान Read More...

3/28/2026 7:33:09 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद् Read More...

3/28/2026 7:27:39 PM
बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य : नरेंद्र अग्निहोत्री

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अ Read More...


Welcome