FARIDABAD

HindustanVision Sunday,29 March , 2026
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध काल में भी शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में ऐसे लोगों को आगाह कर बड़ा संदेश दिया है। नागर ने कहा कि अफवाहबाजों के खिलाफ हरियाणा में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और देशहित में यह जारी रहेगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मैं मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।
पीएम ने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भी अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि 'MY भारत' संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।
मंत्री राजेश नागर ने प्रधानमंत्री द्वारा भारत की T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत और कर्नाटक के हुबली में जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम द्वारा रणजी ट्रॉफी जीतने का जिक्र करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और छोटे से राज्य तक का ख्याल रखते हैं। उनसे कुछ भी अछूता नहीं है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। हम सभी को देश की बेहतरी के लिए पीएम का साथ देना चाहिए।
 

पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

More News

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...

3/29/2026 7:02:43 PM
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध Read More...

3/29/2026 6:59:49 PM
बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

BALLABGARH NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीस Read More...

3/29/2026 6:55:34 PM
फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर् Read More...

3/29/2026 6:48:35 PM
महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस समारोह में Read More...

3/28/2026 7:45:42 PM
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट आवंटन हेतु ड्रॉ 30 मार्च को : एडीसी सतबीर मान 

ड्रॉ दोपहर 1 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में संपन्न होगा

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान Read More...

3/28/2026 7:33:09 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद् Read More...

3/28/2026 7:27:39 PM
बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य : नरेंद्र अग्निहोत्री

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अ Read More...


Welcome