FARIDABAD

HindustanVision Sunday,29 March , 2026
बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

BALLABGARH NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को और अधिक मजबूत बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय टीपर चंद शर्मा जी उपस्थित रहे। स्कूल परिसर में पहुंचने पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव , दीपक यादव , सुनीता यादव ,रेखा मालिक ,प्रिंसिपल श्वेता और स्टाफ द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की मैनेजमेंट उनके अपने परिवार की तरह है।स्कूल मैनेजमेंट और हम हमेशा आपस में एक दूसरे के लिए साथ खड़े रहते है उन्होंने यह भी कहा कि यह स्कूल हर क्षेत्र में बल्लभगढ़ में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

मुख्य अतिथि टीपर चंद शर्मा ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि यहां के विद्यार्थी न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि संस्कारों को भी जीवन में उतार रहे हैं। “संस्कार ही शिक्षा” के मूल मंत्र को यह विद्यालय सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव और प्रिंसिपल श्वेता नाग  ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यालय की पूरी मैनेजमेंट और स्टाफ को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को भी उजागर करता है।

बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

More News

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...

3/29/2026 7:02:43 PM
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध Read More...

3/29/2026 6:59:49 PM
बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

BALLABGARH NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीस Read More...

3/29/2026 6:55:34 PM
फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर् Read More...

3/29/2026 6:48:35 PM
महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस समारोह में Read More...

3/28/2026 7:45:42 PM
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट आवंटन हेतु ड्रॉ 30 मार्च को : एडीसी सतबीर मान 

ड्रॉ दोपहर 1 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में संपन्न होगा

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान Read More...

3/28/2026 7:33:09 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद् Read More...

3/28/2026 7:27:39 PM
बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य : नरेंद्र अग्निहोत्री

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अ Read More...


Welcome