- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,28 March , 2026
FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अपनी सहभागिता निभा सकता है। यह बात ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल में चल रहे चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ के तीसरे दिन मुख्य वक्ता एवं आर्य विद्वान नरेंद्र अग्निहोत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशबंधु आर्य ने की। नरेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि विश्व गुरु भारत में वर्तमान में युवा पीढ़ी संस्कारों के प्रति जागरूक नहीं है। संस्कारों का समावेश करना माता-पिता अध्यापक एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों का कर्तव्य बन जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर भारत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रभारी भाई जगराम सिंह ने कहा कि आज का विषय संस्कारों का रखा गया है इसलिए हमें अपनी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता है। यही बात ऋषि और वेदों ने कही है। कार्यक्रम के संयोजक एवं श्रद्धा मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धा मंदिर विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों से भी जुड़ा है, क्योंकि बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी है ।इस अवसर पर योगी तेजपाल सिंह, मूलचंद आर्य, राजकुमार आर्य, विमला ग्रोवर, होतीलाल आर्य, एसपी अरोड़ा, महेश आर्य, मदनलाल तनेजा, नरेश अग्रवाल, राजन सिक्का, करमचंद शास्त्री, जितेंद्र सरल ने भी शिरकत की। इससे पूर्व छात्र -छात्राओं एवं शहर के गणमान्य लोगों ने यजुर्वेद पारायण महायज्ञ में अपनी आहुतियां देकर सर्व मंगल की कामना की।
ड्रॉ दोपहर 1 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में संपन्न होगा
FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान Read More...
FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद् Read More...
FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अ Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, विकास के साथ रोजगार, पारदर्शिता और विश्वास से बदल रही तस्वीर
FARIDABAD NEWS 28 MARCHN 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मेग
Read More...
फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा सुधार कार्यों और मॉडल रोड परियोजना की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार
Read More...
डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में रबी खरीद की तैयारियों की समीक्षा
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज रबी विपणन स
Read More...
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : The Department of Environmental Sciences and Department of Civil Engineering, in collaboration with Vasundhara Eco-Club, Sanrachna Cl Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का संकल्प ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण को मिलेगी नई दिशा
FARIDABAD NEWS 27 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा
Read More...