FARIDABAD

HindustanVision Sunday,29 March , 2026
फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा और सकारात्मक सोच को जन-जन तक पहुँचाने वाला सशक्त मंच है, जो आम नागरिक और प्रधानमंत्री के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है। मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि “भारत दर्शन” का सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से अनसुने नायकों और प्रेरणादायक कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
फरीदाबाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ मंडल के बूथ संख्या 116, सामुदायिक भवन, सेक्टर-31 में पार्षद अजय बैंसला, अनिल नागर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, हरीश बैंसला, मंडल महामंत्री सुरेश महाजन, करणपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष करमबीर बैंसला, टी.एन कपूर, आदित्य भसीन, ममता श्रीवास्तव, बिन्दु कौल, वी.के. अग्रवाल, चित्रा शर्मा, स्नेहलता मेहता सहित 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया । जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि जिले के सभी 877 बूथों पर मन की बात के 132वें एपिसोड का श्रवण किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चौ. कृष्णपाल गुर्जर,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अद्लक्खा, महापौर प्रवीण जोशी, सभी जनप्रतिनिधि - पार्षद एवं संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने - अपने बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को आत्मसात किया। पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” पहल को जन आंदोलन बनाने और जल संरक्षण को जीवन का संकल्प अपनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन लाते हैं।

फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

More News

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...

3/29/2026 7:02:43 PM
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध Read More...

3/29/2026 6:59:49 PM
बच्चों में संस्कार और शिक्षा​ को बढ़ाने में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सबसे आगे : टिप्परचंद शर्मा 

BALLABGARH NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीस Read More...

3/29/2026 6:55:34 PM
फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर् Read More...

3/29/2026 6:48:35 PM
महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस समारोह में Read More...

3/28/2026 7:45:42 PM
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट आवंटन हेतु ड्रॉ 30 मार्च को : एडीसी सतबीर मान 

ड्रॉ दोपहर 1 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में संपन्न होगा

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान Read More...

3/28/2026 7:33:09 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद् Read More...

3/28/2026 7:27:39 PM
बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य : नरेंद्र अग्निहोत्री

FARIDABAD NEWS 28 MARCH 2026 : GAUTAM : बिना संस्कारों के जीवन पशु तुल्य है। संस्कारों के द्वारा ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अ Read More...


Welcome