FARIDABAD

HindustanVision Monday,09 March , 2026
एनपीटीआई में फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन, 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र

ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, चुनौतियों के लिए तैयार रहें :  प्रवीण गुप्ता
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एसजेवीएन लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और दामोदर वैली कॉरपोरेशन के 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के सदस्य (थर्मल) प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे। उनका स्वागत ग्रिड ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के सदस्य एवं एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन ने पौधा भेंट कर किया। 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन में डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (ट्रेनिंग) ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश, बदलती बाज़ार परिस्थितियों और सतत ऊर्जा समाधान की बढ़ती आवश्यकता से संचालित हो रहा है। ऐसे समय में युवा पेशेवरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। भविष्य में संगठन की दिशा और सफलता काफी हद तक आपके कंधों पर निर्भर करेगी।
डॉ. वत्सला शर्मा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग) ने मुख्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समन्वयन की जिम्मेदारी डॉ. के.पी.एस. परमार, डॉ. महेंद्र सिंह, राहुल पांडे और अनुराग राय ने निभाई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  प्रवीण गुप्ता ने कहा कि देश का विद्युत क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और इसमें सार्वजनिक उपक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनएचपीसी, डीवीसी, एसजेवीएनएल, पीएफसी, एनटीपीसी और आरईसी जैसी संस्थाएं देश के ऊर्जा क्षेत्र की रीढ़ हैं और एक ही मंत्रालय के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में पीएसयू होना अपने आप में विशेष है।
उन्होंने प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे उत्पादन, प्रसारण और वितरणकृतीनों क्षेत्रों की समग्र समझ विकसित करें और ऊर्जा क्षेत्र की नई चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार रखें।

इस अवसर पर एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन ने कहा कि तीन सप्ताह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को ऊर्जा क्षेत्र के तकनीकी, नियामकीय और वित्तीय पहलुओं की व्यापक समझ देने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना ही किसी भी पेशेवर की सफलता की कुंजी है।

एनपीटीआई में फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन, 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र

More News

3/9/2026 6:25:30 PM
विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़ बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मिला अवसर।
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 Read More...

3/9/2026 4:55:36 PM
एनपीटीआई में फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन, 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र

ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, चुनौतियों के लिए तैयार रहें :  प्रवीण गुप्ता
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के रा Read More...

3/9/2026 4:23:46 PM
भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09  MARCH 2026 : GAUTAM : भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड ह Read More...

3/8/2026 7:31:11 PM
कैप्टन अजय यादव ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अ Read More...

3/8/2026 7:10:13 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा बी. आर. पब्लिक स्कूल, अनखीर गाँव, फरीदाबाद (हरियाणा) में निःशुल्क Read More...

3/8/2026 7:06:22 PM
विपुल गोयल ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के 40 वर्ष पूर्ण होने पर विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता

स्वच्छता वीरांगनाओं का सम्मान, महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम
FARIDABAD N EWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को Read More...

3/7/2026 7:09:51 PM
विधानसभा में गूंजा पृथला क्षेत्र की बदहाल सडकों का मुद्दा

विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला हल्का के 65 गावों की सडकों के नव-निर्माण व 9 गावों के कच्चे रास्तों को पक्का करने व बघौला, सीकरी व पृथला सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में खामियों की विजिलेंस जांच की उठा Read More...

3/7/2026 7:03:22 PM
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न

नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रभारी, सहप्रभारी बनाकर दी जिम्मेदारी
FARIDABAD NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज सैक्टर-9 स्थित ज Read More...


Welcome