- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,07 March , 2026
विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला हल्का के 65 गावों की सडकों के नव-निर्माण व 9 गावों के कच्चे रास्तों को पक्का करने व बघौला, सीकरी व पृथला सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में खामियों की विजिलेंस जांच की उठाई मांग
PRITHLA NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा के चालू बजट-सत्र में क्षेत्र की बदहाल सडक़ों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार जमकर घेरा। विधायक तेवतिया ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री का ध्यान केन्द्रीत करते हुए कहा कि पृथला हल्का फरीदाबाद व पलवल जिलों में सबसे अधिक टैक्स देने वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां आईएमटी और पृथला इंडस्ट्रियल जोन होने के कारण लगभग एक हजार से अधिक बड़ी एवं छोटी फैक्ट्रियां हैं जिसके चलते भारी वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। इसके बावजूद क्षेत्र की सडक़ों की हालत बेहद खराब है, जिससे आम जनता और उद्योग दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन फैक्ट्रियों वाले गांवों में भारी वाहनों के कारण खराब सडक़ों की जगह मजबूत आरसीसी सडक़ें व नालियां बनाई जाएं। वहीं कई गांवों की बदहाल फिरनियों में पानी भरने की समस्या को देखते हुए आरसीसी फिरनियां व नालियां बनाई जाएं तथा पृथला हल्के में एक गांव से दूसरे गांव को जोडऩे वाले कच्चे 5 करम और 7 करम के रास्तों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। वहीं सीकरी, पृथला और बघौला में नेशनल हाईवे पर बने सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में हुई खामियों की विजिलेंस जांच कराई जाए, क्योंकि बघौला फ्लाईओवर कुछ ही महीनों में टूट गया, जबकि सीकरी फ्लाईओवर के नीचे सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने सदन में कहा कि पृथला क्षेत्र में नेशनल हाईवे से भनकपुर वाया खंदावली तथा लिंक रोड से हरफला, भनकपुर से कबूलपुर, कबूलपुर से लदियापुर, लदियापुर से फिरोजपुर कलां, फिरोजपुर कलां से जकोपुर बीजोपुर तक, समयपुर से करनेरा सरूरपुर लिंक रोड, ततारपुर से देवली, मोहला से लिंक रोड हरफली-सहराला, सोतई से भट्टपुरा, अटाली से गडख़ेड़ा, लिंक रोड से मौजपुर, मोहना बस स्टैंड से हीरापुर मोड, मोहना बस स्टैंड से यमुना पुल से आगे फरीदाबाद की सीमा तक, मोहना रोड से जलहाका, कटेसरा से जलहाका, कटेसरा से गोपीखेड़ा, गोपीखेड़ा से घाघोट, अलालपुर से कुरारा शाहपुर, कटेसरा से कुरारा शाहपुर, अलावलपुर नहर पुल से खजूरका, साहूपुरा से मलेरना, बल्लभगढ़ से फतेहपुर से अटेरना वाया सदरपुर, डीग से असावटी, लिंक रोड प्याला से सागरपुर, लढ़ोली से शाहपुर कलां, बहबलपुर से सोतई, सोतई से शाहपुर कलां, नरियाला से नरहावली, नरियाला से नरहावली वाया अहमदपुर, मोहना से प्राचीन मंदिर यमुना घाट, बुखारपुर से दयालपुर, दयालपुर से जुनहेड़ा, मच्छगर सपेरा नंगला से बुखारपुर तक, सुनपेड़ से सागरपुर, सीकरी से असावटी, प्रहलादपुर से मांदकौल, जाजरू से शाहपुर खुर्द, शाहपुर खुर्द से प्याला, गदपुरी टोल प्लाजा के पास से वाया डूंडसा प्याला, पृथला से गदपुरी, पृथला से दुधोला, पृथला से वाया जटोला, ततारपुर-असावटी, बघोला देवली लिंक रोड से ततारपुर, छांयसा से शाहजहांपुर, नरहावली से छांयसा, शाहपुर कला से फतेहपुर बिल्लौच और लढ़ोली तक, हरफली से हरफला रोड, फतेहपुर बिल्लौच से मांदकौल, सीकरी से हरफली, आलापुर से वाया दुधोला कलवाका, जनौली से नंगला लक्खी सिंह रोड, बघोला से वाया जनौली फजलपुर नया गांव रोड, पृथला से सहराला, डाढ़ोता लिंक रोड, पलवल से अलावलपुर-मोहना रोड, दिल्ली मथुरा रोड हाईवे से अगवानपुर और इसी हाईवे से फिरोजपुर तक सडक, नंगला भीकू से भुर्जा, जवां से नाई नंगला, अलावलपुर बस अड्डे से बढराम रोड, स्कूल तक, जंग से नरियला, अलावलपुर से चिरवाड़ी तक व हीरापुर से छांयसा तक गावों की सडकें खराब पडी हैं जिन्हें तुरन्त बनाई जाए। वहीं कई गावों के कच्चे रास्ते जो एक गांव से दूसरे गांव को जोडते हैं उनमें जनौली से पंचायती जमीन 5 करम रास्ता, कुरारा शाहपुर से डाढ़ोता सुजवाड़ी लिंक रोड तक 6 करम रास्ता, कुरारा शाहपुर से चिरवाड़ी तक 4 करम और 6 करम रास्ता, सागरपुर से डीग तक 5 करम व 7 करम रास्ता, सागरपुर से प्याला फतेहपुर लिंक रोड तक 6 करम रास्ता, मोहना अनाज मंडी से अटेरना 5 करम रास्ता, अलावलपुर नहर के पुल के पास के लिंक रोड से जनौली फिरोजपुर रेलवे अंडर पास तक, जवा गांव से फतेहपुर बिल्लौच तक तथा खजूरका से मिल्क गन्नी तक गावों के कच्चे रास्ते पक्के बनाए जाएं।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला हल्का के 65 गावों की सडकों के नव-निर्माण व 9 गावों के कच्चे रास्तों को पक्का करने व बघौला, सीकरी व पृथला सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में खामियों की विजिलेंस जांच की उठा Read More...
नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रभारी, सहप्रभारी बनाकर दी जिम्मेदारी
FARIDABAD NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज सैक्टर-9 स्थित ज
Read More...
गीत "टिटहरी" में महिलाओं को अपमानित करने वाले गायक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे सरकार : शास्त्री
सरकार की नीतियों के कारण महिलाएँ आर्थिक, समाजिक उत्पीड़न झेलने को विवश : शास Read More...
पृथला के विधायक ने विधानसभा के चालू बजट-सत्रे में ट्रामा सेंटर की उठाई आवाज
PRITHLA NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार
Read More...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास ठाकुर को दिया आशीर्वाद
FARIDABAD NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : होली के पावन मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कँवर वि Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष Read More...
जनभागीदारी से तैयार विकास का दस्तावेज और फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने की ऐतिहासिक पहल
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्रीसिद्धदाता आश्रम में बुधवार को तीन दिवसीय ‘होली’ का महापर्व इस वर्ष Read More...