- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,07 March , 2026
नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रभारी, सहप्रभारी बनाकर दी जिम्मेदारी
FARIDABAD NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज सैक्टर-9 स्थित जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आज सबसे पहले पूर्व विधायक स्व. आनन्द कौशिक जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं कांग्रेस नेता कर्मवीर बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान सहित राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खडग़े का आभार व्यक्त किया।
वहीं आज जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अलावा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र में मोहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का मुकेश डागर जिला महासचिव को प्रभारी बनाया गया है उनके साथ जिला सचिव चन्द्रपाल सिंह सह प्रभारी होगें। पृथला ब्लॉक कांग्रेस का जिला कांग्रेस के महासचिव रविन्द्र बैंसला को प्रभारी तथा एन.के. शर्मा को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। फरीदाबाद एनआईटी ब्लॉक का जिला महासचिव ललित बंसल को प्रभारी, जिला सचिव मोहसिन खान को सहप्रभारी, एनआईटी ग्रामीण ब्लॉक का जिला महासचिव राम कुमार को प्रभारी, जिला सचिव अर्जुन सैनी को सह प्रभारी, बडख़ल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में एम.सी. वन का जिला महासचिव उमेश कौशिक को प्रभारी, दिनेश शर्मा जिला सचिव को सह प्रभारी, एम.सी.टू ब्लॉक का जिला उपाध्यक्ष तिलक को प्रभारी, दीपक शुक्ला जिला सचिव को सहप्रभारी बनाया गया है।
वहीं बल्लभगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में एम.सी. वन ब्लॉक का जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान को प्रभारी, जिला सचिव अनुज शर्मा को सह प्रभारी, एमसी टू ब्लॉक में पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा को प्रभारी, जिला सचिव विरेन्द्र यादव को सहप्रभारी, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में एमसी वन ब्लॉक का जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव को प्रभारी, जिला सचिव राहुल नागर को सहप्रभारी, एमसी टू ब्लॉक में जिला कोषाध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा को प्रभारी, जिला सचिव बाबूलाल रवि को सह प्रभारी बनाया गया है।
तिगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव विरेन्द्र चंदीला को प्रभारी, जिला सचिव बलजीत सिंह अरोड़ा को सहप्रभारी, सराय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव बिजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को जिला प्रभारी, जिला सचिव इकबाल कुरैशी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला महासचिव सुनीता फागना को प्रभारी व जिला सचिव सरला भमोत्रा, श्रीमती पम्मी मान को जिला महिला कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है।
जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान को जिला कांग्रेस सेवादल का प्रभारी बनाया गया तथा शाहबुद्दीन का सहप्रभारी बनाया गया है। जिला महासचिव उमेश कौशिक को जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी तथा मोहन तेवतिया जिला सचिव को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं जिला सचिव अनुज शर्मा एडवोकेट को एनएसयूआई का प्रभारी बनाया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने सम्बोधन में सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करेगें। सभी पदाधिकारी व प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों से जुड़े और दुख: तकलीफ का सहारा बनें तथा गूंगी बहरी भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज जो शिकायतें प्रशासन से संबंधित जिला पदाधिकारियों ने उठाई है उन समस्या को अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा और समस्याओं का निदान करवाया जाएगा। पार्टी संबंधी जो बात रखी गई है उनको कांग्रेस हाईकमान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कौशिक, रेनू चौहान, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, डा. सौरभ शर्मा, उमेश कौशिक, सुनीता फागना, मुकेश डागर, विरेन्द्र यादव, बिजेन्द्र सिंह त्रिपाठी, बलजीत सिंह अरोड़ा, एन.के. शर्मा, अनुज शर्मा, इकबाल कुरैशी, मोहसिन खान, सरला भमोत्रा, अर्जुन सैनी, दिनेश शर्मा, राहुल नागर, सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला हल्का के 65 गावों की सडकों के नव-निर्माण व 9 गावों के कच्चे रास्तों को पक्का करने व बघौला, सीकरी व पृथला सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में खामियों की विजिलेंस जांच की उठा Read More...
नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रभारी, सहप्रभारी बनाकर दी जिम्मेदारी
FARIDABAD NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज सैक्टर-9 स्थित ज
Read More...
गीत "टिटहरी" में महिलाओं को अपमानित करने वाले गायक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे सरकार : शास्त्री
सरकार की नीतियों के कारण महिलाएँ आर्थिक, समाजिक उत्पीड़न झेलने को विवश : शास Read More...
पृथला के विधायक ने विधानसभा के चालू बजट-सत्रे में ट्रामा सेंटर की उठाई आवाज
PRITHLA NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार
Read More...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास ठाकुर को दिया आशीर्वाद
FARIDABAD NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : होली के पावन मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कँवर वि Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष Read More...
जनभागीदारी से तैयार विकास का दस्तावेज और फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने की ऐतिहासिक पहल
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्रीसिद्धदाता आश्रम में बुधवार को तीन दिवसीय ‘होली’ का महापर्व इस वर्ष Read More...