FARIDABAD

HindustanVision Monday,09 March , 2026
विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़ बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मिला अवसर।
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में आज फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त हुआ। मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों और अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा, फरीदाबाद के विद्यार्थी एवं अध्यापकगण तथा राष्ट्रीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद की छात्राएं और अध्यापकगण भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विधानसभा के पावन सदन में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हो रही चर्चा, सरकार की नीतियों और निर्णय प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा और समझा। सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखना विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा और शिक्षाप्रद अनुभव रहा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की जड़ों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। जब विद्यार्थी स्वयं विधानसभा की कार्यवाही को देखते हैं और समझते हैं कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों को सदन में उठाते हैं और नीतियों पर चर्चा होती है, तो उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता स्वाभाविक रूप से विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि भारत का उज्ज्वल भविष्य आज के इन विद्यार्थियों के हाथों में है। ऐसे अनुभव न केवल उन्हें लोकतंत्र की शक्ति और गरिमा का अहसास कराते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस अनुभव से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और समाज व राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे।
विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी इस अवसर के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखने का यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। यह अवसर उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करेगा।

 

विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप 

More News

3/9/2026 8:01:21 PM
जन्मदिवस पर हजारों लोगों ने सुमित गौड के कार्यालय पर केक कटवाकर दी शुभकामनाएं,

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड के जन्मदिवस पर जुटा लोगों का जनसैलाब
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र व सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी अपने सोशल मीडिया व फोन पर दी बधाई
Read More...

3/9/2026 7:21:56 PM
मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नायब सरकार का महत्वपूर्ण कदम : बड़ौली 

FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 ; GAUTAM :   Read More...

3/9/2026 6:25:30 PM
विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़ बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मिला अवसर।
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 Read More...

3/9/2026 4:55:36 PM
एनपीटीआई में फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन, 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र

ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, चुनौतियों के लिए तैयार रहें :  प्रवीण गुप्ता
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के रा Read More...

3/9/2026 4:23:46 PM
भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09  MARCH 2026 : GAUTAM : भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड ह Read More...

3/8/2026 7:31:11 PM
कैप्टन अजय यादव ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अ Read More...

3/8/2026 7:10:13 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा बी. आर. पब्लिक स्कूल, अनखीर गाँव, फरीदाबाद (हरियाणा) में निःशुल्क Read More...

3/8/2026 7:06:22 PM
विपुल गोयल ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के 40 वर्ष पूर्ण होने पर विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता

स्वच्छता वीरांगनाओं का सम्मान, महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम
FARIDABAD N EWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को Read More...


Welcome