- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,08 March , 2026
FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा बी. आर. पब्लिक स्कूल, अनखीर गाँव, फरीदाबाद (हरियाणा) में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 385 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 209 महिलाएँ एवं 176 पुरुष शामिल रहे।
शिविर में नेत्र जाँच के साथ-साथ महिलाओं की Hb (हीमोग्लोबिन) जाँच भी की गई। जाँच के दौरान यह पाया गया कि लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य से कम था, जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर जाँच कराने की सलाह भी दी गई।
नेत्र परीक्षण के उपरांत 270 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।
इसके अलावा एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने गाँव में एक पथ यात्रा भी निकाली, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि “नारी स्वस्थ ही खुशहाल घर की नींव है।”
इस शिविर को सफल बनाने में महिलाओं की विशेष भूमिका रही। जिनमें अनीता रानी, मंजू सिक्का, सुनीला राणा, रोमा कोहली, शैली दत्ता, नेहा, मधु बग्गा, शिवानी अरोरा, आरती सतीजा, कविता, नेहा गर्ग, सीमा, रेखा चौहान, मीरा एवं कमलेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, चुनौतियों के लिए तैयार रहें : प्रवीण गुप्ता
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के रा
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड ह Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अ Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा बी. आर. पब्लिक स्कूल, अनखीर गाँव, फरीदाबाद (हरियाणा) में निःशुल्क Read More...
स्वच्छता वीरांगनाओं का सम्मान, महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम
FARIDABAD N EWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को
Read More...
विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला हल्का के 65 गावों की सडकों के नव-निर्माण व 9 गावों के कच्चे रास्तों को पक्का करने व बघौला, सीकरी व पृथला सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में खामियों की विजिलेंस जांच की उठा Read More...
नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रभारी, सहप्रभारी बनाकर दी जिम्मेदारी
FARIDABAD NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज सैक्टर-9 स्थित ज
Read More...
गीत "टिटहरी" में महिलाओं को अपमानित करने वाले गायक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे सरकार : शास्त्री
सरकार की नीतियों के कारण महिलाएँ आर्थिक, समाजिक उत्पीड़न झेलने को विवश : शास Read More...