FARIDABAD

HindustanVision Monday,09 March , 2026
भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09  MARCH 2026 : GAUTAM : भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड हियरिंग केयर के सहयोग से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी सुनने की शक्ति की जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को कानों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान श्रवण शक्ति जांच विशेषज्ञ बलराम गौड़ व लक्ष्य सेहरावत ने आधुनिक मशीनों की सहायता से लोगों की सुनने की क्षमता की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जिन लोगों को आगे उपचार की जरूरत थी, उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी बड़ी संख्या में जांच कराने के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर भाटिया सेवक समाज के प्रधान प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भाटिया सेवक समाज द्वारा संचालित आरोग्य केंद्र में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से आंखों की जांच व उपचार किया जाता है इसके अलावा समय-समय पर दांत, कान तथा अन्य बीमारियों से संबंधित निशुल्क जांच शिविर लगाए जाते रहते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्था की ओर से इसी प्रकार के सामाजिक और चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन

More News

3/9/2026 6:25:30 PM
विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़ बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मिला अवसर।
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 Read More...

3/9/2026 4:55:36 PM
एनपीटीआई में फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन, 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र

ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, चुनौतियों के लिए तैयार रहें :  प्रवीण गुप्ता
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के रा Read More...

3/9/2026 4:23:46 PM
भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09  MARCH 2026 : GAUTAM : भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड ह Read More...

3/8/2026 7:31:11 PM
कैप्टन अजय यादव ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अ Read More...

3/8/2026 7:10:13 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा बी. आर. पब्लिक स्कूल, अनखीर गाँव, फरीदाबाद (हरियाणा) में निःशुल्क Read More...

3/8/2026 7:06:22 PM
विपुल गोयल ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के 40 वर्ष पूर्ण होने पर विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता

स्वच्छता वीरांगनाओं का सम्मान, महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम
FARIDABAD N EWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को Read More...

3/7/2026 7:09:51 PM
विधानसभा में गूंजा पृथला क्षेत्र की बदहाल सडकों का मुद्दा

विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला हल्का के 65 गावों की सडकों के नव-निर्माण व 9 गावों के कच्चे रास्तों को पक्का करने व बघौला, सीकरी व पृथला सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में खामियों की विजिलेंस जांच की उठा Read More...

3/7/2026 7:03:22 PM
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न

नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रभारी, सहप्रभारी बनाकर दी जिम्मेदारी
FARIDABAD NEWS 07 MARCH 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज सैक्टर-9 स्थित ज Read More...


Welcome