FARIDABAD

HindustanVision Monday,09 March , 2026
मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नायब सरकार का महत्वपूर्ण कदम : बड़ौली 

FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 ; GAUTAM :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी ही नहीं, बल्कि ’राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है। जिसमें ’मोदी की गारंटी’ के तहत विकसित भारत की नींव में नारी शक्ति को शामिल किया गया है।
फरीदाबाद में मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं के लिए गुरुग्राम में नारी मंडप की स्थापना और रोहतक, अंबाला, यमुनानगर तथा गुरुग्राम में वात्सल्य भवन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करने की घोषणा भी की है। अब 1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी हर महीने 2100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के संकल्प को पूरा किया है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में वीटा बूथ  आवंटन नीति के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि लखपती दीदी जैसी योजनाओं से हरियाणा की महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर हो रही है और अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को ’नारी सम्मान और राष्ट्र का अभिमान मानती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार महिलाओं की शिक्षा से लेकर आर्थिक आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, मेट्रो हॉस्पिटल वाईस प्रेसिडेंट डॉक्टर सना तारीक, डिप्टी मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर मंजिंदर भट्टी, डिप्टी जनरल मैनेजर डॉक्टर बिक्रम सिंह, ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, ज़िला सचिव मनीष छोकर, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

More News

3/9/2026 8:01:21 PM
जन्मदिवस पर हजारों लोगों ने सुमित गौड के कार्यालय पर केक कटवाकर दी शुभकामनाएं,

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड के जन्मदिवस पर जुटा लोगों का जनसैलाब
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र व सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी अपने सोशल मीडिया व फोन पर दी बधाई
Read More...

3/9/2026 7:21:56 PM
मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नायब सरकार का महत्वपूर्ण कदम : बड़ौली 

FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 ; GAUTAM :   Read More...

3/9/2026 6:25:30 PM
विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़ बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मिला अवसर।
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 Read More...

3/9/2026 4:55:36 PM
एनपीटीआई में फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का समापन, 127 नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रमाणपत्र

ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, चुनौतियों के लिए तैयार रहें :  प्रवीण गुप्ता
FARIDABAD NEWS 09 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के रा Read More...

3/9/2026 4:23:46 PM
भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09  MARCH 2026 : GAUTAM : भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड ह Read More...

3/8/2026 7:31:11 PM
कैप्टन अजय यादव ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अ Read More...

3/8/2026 7:10:13 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 

FARIDABAD NEWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा बी. आर. पब्लिक स्कूल, अनखीर गाँव, फरीदाबाद (हरियाणा) में निःशुल्क Read More...

3/8/2026 7:06:22 PM
विपुल गोयल ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के 40 वर्ष पूर्ण होने पर विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता

स्वच्छता वीरांगनाओं का सम्मान, महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम
FARIDABAD N EWS 08 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को Read More...


Welcome