FARIDABAD

HindustanVision Sunday,15 February , 2026
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों के साथ रविवार को सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव में अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आचार्यो ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का अभिषेक किया और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले वैकुंठवासी श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज और गुरुमाता की समाधि पर पुष्पाजंलि की गई।
इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने महाशिवरात्रि पर्व पर संदेश दिया कि महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान भोलेनाथ श्रद्धालुओं के जीवन से अज्ञान, अहंकार और दुखों का अंत करें और जीवन में सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश भर दें। आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। महाशिवरात्रि महापर्व भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र दिन है, जो विनाश, सृजन, ब्रह्मांड की ऊर्जा को महसूस करने का दिन है। गुरुवर ने संदेश में कहा कि मूलतः भगवान शिव और भगवान विष्णु एक ही सत्ता हैं। जो विष्णु हैं, वही शिव हैं और शिव को स्वयं विष्णु के रूप में जाना जाता है। आधार विष्णु हैं और लिंग महेश्वर हैं। आज का दिन शिव की महान रात्रि महाशिवरात्रि का त्यौहार आध्यात्मिक उत्सव है। सनातन परम्परा में परमतत्व की चाहत करने वाले सभी लोगों के लिए महाशिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा दिन है, जब प्रकृति मनुष्य को उसके आध्यात्मिक शिखर तक जाने में मदद करती है। महाशिवरात्रि आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले साधकों के लिए बहुत महत्व रखती है। यूं तो प्रत्येक माह शिवरात्रि का उत्सव प्रत्येक माह शिवरात्रि होती है। लेकिन वर्ष में दो महाशिवरात्रि है। एक फाल्गुनी महाशिवरात्रि और दूसरी श्रावणी महाशिवरात्रि। इस अवसर पर महाशिवरात्रि मनाने हजारो श्रद्धालुगण दिव्यधाम पहुंचे। भगवान शिव के अभिषेक के समय श्रद्धालुओं की भीड हर-हर महादेव के जयकारे लगाती रही। इस मौके पर फरीदाबाद की प्रथम नागरिक महापौर प्रवीण जोशी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, जिला महामंत्री कविंद्र चौधरी, विभिन्न पार्षद समेत गणमान्य व्यक्तियों और केरल राज्य से पहुंचे राष्टीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने भगवान के दर्शन किए और अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ भोजन प्रसाद प्राप्त किया।

श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

More News

4/14/2026 7:23:01 PM
1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम चरस के मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद य Read More...

4/14/2026 7:19:29 PM
15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार् Read More...

4/14/2026 7:11:35 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ Read More...

4/13/2026 8:45:27 PM
बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन : कविता सिंह परिहार

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म Read More...

4/13/2026 8:37:47 PM
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने ली शपथ

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...

4/13/2026 8:34:58 PM
​मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी : किरण चौधरी

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...

4/13/2026 8:28:17 PM
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...

4/13/2026 8:24:32 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 एवं 17 अप्रैल को

: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र Read More...


Welcome