- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,15 February , 2026
1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।
सम्मेलन के दौरान स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक एवं भावपूर्ण झांकियों की प्रस्तुति दी गई। जिनमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों का सुंदर चित्रण देखने को मिला। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में विशेष जीवंतता का संचार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। इसके पश्चात महन्त मुनिराज महाराज ने सनातन संस्कृति व सनातन धर्म के साथ पर्यावरण पर विशेष तौर ध्यान आकर्षित किया।इन्ही विषयों पर अपने अपने तरीके से कथा वाचक रसिक विहारी व केशवानंद महाराज ने प्रकाश डाला तत्पश्चात अशोक सह संघचालक ने पंच परिवर्तन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। पंच परिवर्तन में स्व, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण व नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी के साथ अपनाने के लिए विशेष आग्रह किया।अपने विचार रखते हुए समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला।
समग्र रूप से यह हिंदू सम्मेलन फरीदाबाद के सेक्टर-48 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें जनसहभागिता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
बल्लभगढ़ में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में जिला बौद्धिक शिक्षा प्रमुख एवं मुख्य वक्ता संजय ने अपने उद्बोधन में संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता आ रहा है। शाखा से निकलने वाला स्वयंसेवक समाज परिवर्तन में सहयोग करता है।
हिंदू सम्मेलन के संयोजक असमनता ने सभी हिंदुओं के आगे विभिन्न चुनौतियों के बारे में बताया। डॉ. जी के शर्मा ने सामाजिक समरसता, कविता शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन के विषय संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। हिंदू सम्मेलन मलेरना मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंत में मुकेश ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजपाल सरपंच सागरपुर, संजय, डॉ. जयपाल सिंह, राम खिलाड़ी डागर, कृष्ण, चौधरी धन सिंह प्रधान, राजेंद्र, नीरज ने सहयोग किया।
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...
14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी : शास्त्री
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...