- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,31 July , 2025
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में देवेंद्र, बंटी, मोनू नागर व उदय को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग गाडी को भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंयक वासी आर्य नगर बल्लबगढ़ ने अग्रसेन चौकी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 27 जुलाई की रात को अपनी गाडी में अपने घर आया था तथा गाडी को गेट पर खडा कर अंदर चला गया। जिसके बाद घर के बाहर से गोली चलने की आवाज आई, जब बाहर आकर देखा तो गाडी के ड्राईवर साईड की खिडकी के शीशे में गोली लगी हुई थी। जिसके कुछ देर बाद उसके भाई के व्हॉट्सएप पर उसकी कालोनी के रहने वाले देवेन्द्र उर्फ कालू द्वारा 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मैसेज आया तथा मैसेज में पैसे न देनें पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस संबंध में थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने तकनीकी आधार पर कार्रवाही करते हुए देवेंद्र (36), बंटी (28), मोनू (23) व उदय (20) वासी तिरखा कालोनी बल्लभगढ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि 27 जुलाई की रात को चारों आरोपी फ्रोंक्स गाडी में सवार होकर शिकायतकर्ता के घर के बाहर गए तथा उसकी गाडी के ड्राईवर साईड की खिडकी के शीशे पर फायर कर दिया। आरोपी बंटी ने फायर किया था। देवेंद्र ने असला उपलब्ध करवाया था। मोनू की फ्रोंक्स गाडी थी तथा उदय साथ देने के लिए वहां मौजुद था। वारदात के बाद चारो आरोपी गाडी में बैठ वहां से फरार हो गए। आरोपियों से फ्रोंक्स गाडी बरामद की गई है। आरोपी देवेंद्र का अपराधिक रिकॉर्ड है जो फरवरी 2025 में जेल से बाहर आया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।।
चारो आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...
14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी : शास्त्री
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...