- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,19 July , 2025
FARIDABAD NEWS 19 JULY 2025 : GAUTAM ; कनफेडरेशन ऑफ एनजीओज़ एवं फरीदाबाद की समस्त समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित सभागार में, हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत निगम पार्षद बनाए गए जसवंत पवार सैनी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी,फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सिंह सौरोत ने समारोह में पधारे सभी समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा अपने संबोधन में जसवंत पवार सैनी को मनोनयन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि "समाज सेवा से जुड़े व्यक्तित्व को सरकार द्वारा पार्षद के रूप में प्रतिनिधित्व देना एक सराहनीय पहल है, जो जमीनी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है।"
अपने संबोधन में जसवंत पवार सैनी ने उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों, रेड क्रॉस प्रशासन एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
यह पद मेरे लिए किसी उपलब्धि से अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि समाज की भलाई के लिए पहले की तरह ही सक्रिय रहूं और आपके सहयोग से हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके। यह सम्मान आप सभी की प्रेरणा और साथ का परिणाम है।"
कार्यक्रम का संचालन कनफेडरेशन ऑफ एनजीओज़ की ओर से प्रवेश मलिक द्वारा किया गया, उनके साथ अनिल शर्मा एवं अंकुर शरण साथ रहे जिन्होंने उपस्थित सभी संगठनों, अतिथियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार जताया। समारोह में फरीदाबाद की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, युवा संगठनों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भाग लिया।
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद य Read More...
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार् Read More...
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ Read More...
डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में श्रमिकों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन म
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM ; आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह Read More...
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयो Read More...
: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्र
Read More...