FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,16 September , 2026
विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का समापन

Vipul Goel द्वारा उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 का आयोजन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव 2026 का बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ।

तृतीय एवं अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लिया ।

समापन दिवस पर ब्रजवासी ब्रदर्स की भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों की मधुर धुनों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा आयोजन स्थल गूंज उठा।

इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी पंडित सुदर्शन पुजारी जी का पधारे हुए भक्तों को पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता सुधांशु पांडे भी गणेश महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और महोत्सव के भक्तिमय वातावरण में सहभागिता की।

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “तीन दिनों का यह गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा-भाव का उत्सव रहा है। भगवान श्री गणेश हमें संदेश देते हैं कि किसी कार्य की सफलता साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत संकल्प और सच्चे सेवा-भाव से तय होती है। मेरी बप्पा से प्रार्थना है कि हरियाणा और फरीदाबाद पर उनकी कृपा बनी रहे तथा प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और भाईचारा निरंतर बढ़ता रहे।”

तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना। इसके बाद भव्य गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता का वातावरण भी देखने को मिला। तीन दिनों तक चले महोत्सव में सुबह की आरती से लेकर भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक भक्ति का सतत प्रवाह बना रहा। आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ विसर्जन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया।

समापन अवसर पर विपुल गोयल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता एवं सुरक्षा कर्मियों, आयोजन समितियों, धार्मिक ट्रस्टों, सामाजिक संगठनों, युवा साथियों और स्वयंसेवकों का आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

गणपति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का विधिवत समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः इसी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गणपति बप्पा के स्वागत की कामना की। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर जी के साथ ही अनेक गणमान्य व्यक्ति व भक्तगण उपस्थित रहे।

आज कार्यक्रम के समापन व भगवान गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।

विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का समापन

More News

9/16/2026 8:20:38 PM
विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का समापन

Vipul Goel द्वारा उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 का आयोजन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजन किया गया

Read More...

9/16/2026 7:19:12 PM
रेडक्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन,के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व सुनील कुमार, महासचिव से प्राप्त निर्देशानुसार एवं आयुष Read More...

9/16/2026 7:05:31 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने मनाया 58वां स्थापना दिवस; शोध में उत्कृष्टता के लिए शिक्षक व शोधार्थी सम्मानित

- विश्वविद्यालय को सतत विकास के लिए अपनाना होगा आत्मनिर्भर मॉडल:  प्रो. प्रगति कुमार
- कौशल में सुधार लाये और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ायें छात्र: प्रेम मल्होत्रा

Read More...

9/16/2026 6:49:24 PM
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने किया नवीनीकृत कुलसचिव कार्यालय का किया उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 ; GAUTAM :  विश्वविद्यालय परिसर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते Read More...

9/16/2026 6:45:19 PM
मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में वीरेश शांडिल्य ने नायब सैनी को पगड़ी व दोशाला देकर किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने निवास पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जिसमें लाखों लोगों ने भगवान गणपति के Read More...

9/16/2026 6:33:00 PM
आर्य केन्द्रीय सभा ने​ किया योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसा Read More...

9/16/2026 6:18:17 PM
 महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित भक्तिमय सुंदर कांड पाठ

FARIDABAD NEWS  16 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के Read More...

9/16/2026 6:14:09 PM
गणेश महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

 

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM :  उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट Read More...


Welcome