FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,16 September , 2026
आर्य केन्द्रीय सभा ने​ किया योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसार करने के बाद स्वदेश लौटे गुरुदेव योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का ओम् योग संस्थान, पाली में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। यह स्वागत समारोह आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के प्रधान देशबंधु आर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा के उप प्रधान कर्मचंद शास्त्री, उपप्रधान योगेन्द्र फोर, मंत्री संजय खट्टर आर्य, प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी वसु मित्र सत्यार्थी तथा जिला वेद प्रचार मंडल फरीदाबाद के प्रधान होती लाल आर्य ने डॉ. संदीप आर्य को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। स्वदेश वापसी पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गुरुजी ने विभिन्न देशों में रहे अपने सफल कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण और विदेशों में सनातन व वैदिक संस्कृति के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान के अनुभव साझा किए।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज ने आर्य केन्द्रीय सभा के पदाधिकारियों को संस्थान के अंतर्गत सुचारू रूप से चल रही गौशाला, चिकित्सालय एवं ओम शिक्षा संस्कार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पूरा अवलोकन कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस गरिमामयी दौरे के दौरान संस्थान की पूरी टीम साथ रही। इस मौके पर डॉ. मलय याज्ञिक, डॉ. राशि याज्ञिक, विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू, डायरेक्टर डॉ. सुरेश, स्वामी ऋषि और नरेन्द्र जी सहित संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आर्य केन्द्रीय सभा ने​ किया योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का भव्य स्वागत

More News

9/16/2026 7:19:12 PM
रेडक्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन,के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व सुनील कुमार, महासचिव से प्राप्त निर्देशानुसार एवं आयुष Read More...

9/16/2026 7:05:31 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने मनाया 58वां स्थापना दिवस; शोध में उत्कृष्टता के लिए शिक्षक व शोधार्थी सम्मानित

- विश्वविद्यालय को सतत विकास के लिए अपनाना होगा आत्मनिर्भर मॉडल:  प्रो. प्रगति कुमार
- कौशल में सुधार लाये और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ायें छात्र: प्रेम मल्होत्रा

Read More...

9/16/2026 6:49:24 PM
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने किया नवीनीकृत कुलसचिव कार्यालय का किया उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 ; GAUTAM :  विश्वविद्यालय परिसर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते Read More...

9/16/2026 6:45:19 PM
मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में वीरेश शांडिल्य ने नायब सैनी को पगड़ी व दोशाला देकर किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने निवास पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जिसमें लाखों लोगों ने भगवान गणपति के Read More...

9/16/2026 6:33:00 PM
आर्य केन्द्रीय सभा ने​ किया योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसा Read More...

9/16/2026 6:18:17 PM
 महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित भक्तिमय सुंदर कांड पाठ

FARIDABAD NEWS  16 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के Read More...

9/16/2026 6:14:09 PM
गणेश महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

 

FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM :  उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट Read More...

9/15/2026 9:08:59 PM
गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में  भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया Read More...


Welcome