- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,16 September , 2026
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत 15 सितम्बर को सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मुख्य पाठ वाचक पं. गोविंद पाठक ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सहयोग वाचक राम पाठक एवं पुनीत पाठक ने सामूहिक पाठ में सहयोग किया, जबकि संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज और दीक्षांत रावत ने अपनी कला से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भजन क्रम में “बजरंग बालाजी आज हमारे घर आना”, “तोरी बैयां पड़ू में हनुमान राम जी के दर्शन करा दो”, “जराई आये लंका बजाई आए डंका”, “राम जी की सेना चली” तथा “शिव तांडव स्त्रोत” की प्रस्तुति दी गई। करताल और ढोलक की ताल पर गूंजते मंत्रों और चौपाइयों ने पूरे भवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु भावविभोर होकर राम नाम में लीन हो गए।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ और राम जी के 108 बार नाम जाप कर विश्राम दिया गया। उपस्थित जनसमूह ने “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 ; GAUTAM : विश्वविद्यालय परिसर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने निवास पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जिसमें लाखों लोगों ने भगवान गणपति के Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसा Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट Read More...
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...
- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
FARIDABAD N
Read More...