FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,15 September , 2026
गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में  भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया का जयघोष, सीएम ने दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ-साथ हमें जीवन जीने की सकारात्मक प्रेरणा भी देते हैं। गणेश जी का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसके लिए जीवन की कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहती।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में श्रद्धालु को संबोधित कर रहे थे। गणेश उत्सव में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने भी शिरकत की । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने गणपति बाबा मोरया का स्मरण करते हुए सभी आयोजकों, कलाकारों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने में संतों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। भगवान गणेश हमें विघ्नों का सामना करने और जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से स्वयं संघर्ष करने का साहस प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में विघ्नों को दूर करें और प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस वर्ष भी गणेश महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री

More News

9/15/2026 9:08:59 PM
गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में  भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया Read More...

9/15/2026 8:25:41 PM
हाफ मैराथन-2026 में जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ी लेंगे उत्साहपूर्वक भाग : डीसी आयुष सिन्हा

- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...

9/15/2026 8:20:27 PM
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष कल फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों का करेंगे दौरा

- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

FARIDABAD N Read More...

9/15/2026 8:15:13 PM
धर्मपाल यादव के निवास पर पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा

BALLABGARH NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष च Read More...

9/15/2026 8:10:53 PM
अभिनेता जयदीप अहलावत ने युवाओं से किया फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का आह्वान

FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने जिले के युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद मे Read More...

9/15/2026 8:00:40 PM
माधवास रॉक बैंड, चित्र-विचित्र जी महाराज, प्रखर एवं साज़ मल्होत्रा, अथर्व बैंड और हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं राजेश नागर ने पहुंचकर बढ़ाई आयोजन की शोभा
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिने Read More...

9/15/2026 7:51:13 PM
भजन संध्या में गूंजे गणपति बप्पा मोरया ,प्रीतम पोदार की भक्तिमय प्रस्तुति

FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर Read More...

9/15/2026 7:44:51 PM
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान : राजेश नागर

PALWAL NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर Read More...


Welcome