- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,15 September , 2026
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने, फिटनेस के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जिले के खेल विभाग, एथलीटों, सरपंचों, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ), खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), निजी स्कूलों तथा विभिन्न खेल एसोसिएशनों के सहयोग से खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। हरियाणा सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘नशामुक्त हरियाणा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बड़ी भागीदारी इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि फरीदाबाद हाफ मैराथॉन का फ्लैग ऑफ हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। आयोजन में 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथॉन, 10 किलोमीटर टाइम्ड रन और 5 किलोमीटर फन रन की श्रेणियां रखी गई हैं। 21.1 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मापे गए कोर्स पर आयोजित होगी तथा प्रतिभागियों के समय का निर्धारण RFID चिप के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथॉन में कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है तथा विभिन्न आयु वर्गों एवं विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट तथा प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन खिलाड़ियों को बसों के माध्यम से लाया जाना है, उनके लिए एकत्रीकरण स्थल, रिपोर्टिंग समय एवं परिवहन व्यवस्था पहले से निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सुबह लगभग 5:30 से 6 बजे के बीच सूरजकुंड मेला ग्राउंड पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाए, ताकि वे समय पर आयोजन में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ आयोजित करना नहीं, बल्कि जिले में फिटनेस और नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश पहुंचाना भी है।
समीक्षा बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...
- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
FARIDABAD N
Read More...
BALLABGARH NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष च Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने जिले के युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद मे Read More...
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं राजेश नागर ने पहुंचकर बढ़ाई आयोजन की शोभा
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिने
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर Read More...
PALWAL NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर Read More...