- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
www.faridabadhalfmarathon.in पर जाकर पंजीकरण कराने के साथ-साथ का मैराथन में दौड़ लगाने का भी आग्रह किया।
" />
HindustanVision
Tuesday,15 September , 2026
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने जिले के युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं, लेकिन नशे जैसी चुनौतियां उनकी क्षमता, स्वास्थ्य और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
जयदीप अहलावत ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने, फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं मजबूत भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का सामूहिक संदेश है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ इस आयोजन में भाग लें तथा नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
जयदीप अहलावत ने नागरिकों से अपील की कि वे 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड पहुंचकर इस जनअभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि आइए, अपने युवाओं के लिए दौड़ें, नशे के खिलाफ दौड़ें और एक मजबूत कल के लिए दौड़ें। उन्होंने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से फरीदाबाद हाफ मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट www.faridabadhalfmarathon.in पर जाकर पंजीकरण कराने के साथ-साथ का मैराथन में दौड़ लगाने का भी आग्रह किया।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...
- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
FARIDABAD N
Read More...
BALLABGARH NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष च Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने जिले के युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद मे Read More...
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं राजेश नागर ने पहुंचकर बढ़ाई आयोजन की शोभा
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिने
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर Read More...
PALWAL NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर Read More...