- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,15 September , 2026
BALLABGARH NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक ,शैक्षणिक, रोटरी एवं नागरिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यक्रम में पहुंचने पर धर्मपाल यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल चौकर , संदीप टोनगर चेयरमैन तथा चेयरमैन धर्मपाल यादव के सुपुत्र दीपक यादव सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, प्रमोद राणा ,चेयरमैन MSME वीर भान शर्मा , भारत विकास परिषद शाखाओं के प्रधान योगेश बंसल, राम भारद्वाज, Hpsc स्टेट प्रेसिडेंट सुरेश चंद्र, Educator क्लब के प्रेसिडेंट रमेश डागर, बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान चंदर सैन शर्मा रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट हरि किशन गोयल, विभिन्न आरडब्ल्यूए, तथा आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चाय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बल्लभगढ़ शहर सहित पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुलभ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
आरती राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए चेयरमैन धर्मपाल यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने फरीदाबाद की मेयर, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, रोटरी क्लबों तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि आरती राव का कार्यक्रम में उपस्थित होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...
- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
FARIDABAD N
Read More...
BALLABGARH NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष च Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने जिले के युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद मे Read More...
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं राजेश नागर ने पहुंचकर बढ़ाई आयोजन की शोभा
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिने
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर Read More...
PALWAL NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर Read More...