- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,16 September , 2026
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा आरती में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति से हरियाणा एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।
गणेश महोत्सव के द्वितीय दिवस की शुरुआत भगवान श्री गणेश की आरती के साथ हुई। इसके बाद भव्य एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति हुई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति संगीत और भजन-जैमिंग के दौरान श्रद्धालु गणपति भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भक्तिमय माहौल में गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव के द्वितीय दिवस को विशेष और यादगार बनाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरीदाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल का आयोजन स्थल पर आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
तीन दिवसीय गणेश महोत्सव 2026 का आयोजन 14 से 16 सितंबर 2026 तक सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट, फरीदाबाद में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव की मेजबानी हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल एवं श्रीमती पल्लवी गोयल द्वारा की जा रही है।
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है।
16 सितंबर को गणेश महोत्सव का अंतिम दिन होगा। अंतिम दिन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धा और उल्लास के बीच गणपति बप्पा को विदाई देने के साथ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव 2026 का समापन होगा।
आयोजकों ने फरीदाबाद एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अंतिम दिन के कार्यक्रम एवं गणेश विसर्जन में बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 ; GAUTAM : विश्वविद्यालय परिसर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने निवास पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जिसमें लाखों लोगों ने भगवान गणपति के Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसा Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट Read More...
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...
- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
FARIDABAD N
Read More...