- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,16 September , 2026
- विश्वविद्यालय को सतत विकास के लिए अपनाना होगा आत्मनिर्भर मॉडल: प्रो. प्रगति कुमार
- कौशल में सुधार लाये और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ायें छात्र: प्रेम मल्होत्रा
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज अपना 58वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। यह अवसर छह दशकों की अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और संस्थागत विरासत का प्रतीक बना। कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने की। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वाईएमसीए के पूर्व छात्र संगठन (एमओबी) के संस्थापक सदस्य प्रेम मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अजय रँगा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा आचार्य जगदीश चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद उन्होंने छात्रों द्वारा प्रदर्शित नवीन परियोजनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस संस्थागत उपलब्धियों पर विचार करने और भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने पिछले एक वर्ष में विकास की गति पर संतोष व्यक्त किया और सभी सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया। प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय की भावी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें 600 छात्रों की क्षमता वाला बहुमंजिला छात्रवास (बॉयज हॉस्टल), आधुनिक शिक्षण सुविधाओं से युक्त एक नया शैक्षणिक भवन, 500 सीटों की क्षमता वाला सभागार (ऑडिटोरियम) और एक नया प्रशासनिक ब्लॉक शामिल है। उन्होंने छात्रों से कौशल और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रेम मल्होत्रा ने 1969 में पहले बैच की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए संस्थान के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। उन्होंने पूर्व छात्रों की सफलता की कहानियों, विशेष रूप से उन उद्यमियों का उल्लेख किया जिन्होंने फरीदाबाद में सफल उद्योग स्थापित किए और आईपीओ लिस्टिंग तक पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा हाल के वर्षों में की गई पहलों की सराहना की और छात्रों से उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने, अपने कौशल में सुधार करने और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रगति कुमार ने विश्वविद्यालय को उसके 58वें स्थापना दिवस पर बधाई दी और संस्थान के साथ अपने व्यक्तिगत जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का एक स्वर्णिम अतीत रहा है और इसे देश के शीर्ष संस्थानों के समकक्ष माना जाता है। विश्वविद्यालय के पास अपार क्षमताएं, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और एक मजबूत एलुमनाई बेस है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को केवल सरकारी सहायता पर निर्भर रहने के बजाय विकास के लिए एक टिकाऊ और आत्मनिर्भर मॉडल विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्र क्लबों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पश्चात अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संकाय सदस्यों और शोधार्थियों को सम्मानित किया गया।
केमिस्ट्री विभाग की शोधार्थी पारुल को 'यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड-2026' से नवाजा गया। औद्योगिक अनुसंधान परियोजना अनुदान प्राप्त करने के लिए डॉ. दीपांश शर्मा और डॉ. आशिमा शर्मा को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के नाम से पेटेंट के रूप में डिज़ाइन पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए डॉ. शकुंतला और डॉ. नितिन गोयल को सम्मानित किया गया। विश्व स्तरीय 2 प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिकों की रैंकिंग में स्थान पाने के लिए डॉ. दीपांश शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाएं (स्पॉन्सर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स) प्राप्त करने के लिए 11 संकाय सदस्यों, डॉ. अनुराग प्रकाश सुंडा, डॉ. योगेंद्र आर्य, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. नितिन पंवार, डॉ. राजेश कुमार अत्री, डॉ. आशिमा शर्मा, डॉ. दीपांश शर्मा, डॉ. काकोली दत्त, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. मानवी और डॉ. शिल्पा सेठी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो. अजय रँगा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी डीन, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, एलुमनाई और काफी संख्या में छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया। श्री जंग बहादुर, हेल्पर अटेंडेंट, वीसी ऑफिस को यूनिवर्सिटी में 25 साल की डेडिकेटेड सर्विस के लिए सम्मानित किया गया।
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व सुनील कुमार, महासचिव से प्राप्त निर्देशानुसार एवं आयुष Read More...
- विश्वविद्यालय को सतत विकास के लिए अपनाना होगा आत्मनिर्भर मॉडल: प्रो. प्रगति कुमार
- कौशल में सुधार लाये और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ायें छात्र: प्रेम मल्होत्रा
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 ; GAUTAM : विश्वविद्यालय परिसर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने निवास पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जिसमें लाखों लोगों ने भगवान गणपति के Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसा Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के Read More...
FARIDABAD NEWS 16 SEP 2026 : GAUTAM : उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट Read More...
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...