- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,13 September , 2026
- शहीदों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विक्टोरा इंडस्ट्रीज कर्मचारियों से किया प्रेरणादायी संवाद
FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में वर्ष 2019 में लगाए गए पौधे आज वृक्ष बनकर शहीदी पार्क की हरियाली को समृद्ध कर रहे हैं। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया।
*परमवीर चक्र विजेता ने कर्मचारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश*
विक्टोरा इंडस्ट्रीज के सेक्टर 58 फरीदाबाद स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में कर्मचारियों से संवाद करते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने पर्यावरण के प्रति एस एस बांगा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं होती। प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। हमारे सैनिक सीमा पर देश को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, वहीं इंडस्ट्रीज और उद्योग जगत देश को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जब दोनों अपने-अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाते हैं, तभी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है।
एस.एस. बांगा ने पौधारोपण को बताया भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी
विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा ने कहा कि शहीदों की स्मृति को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर उसे समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए एस.एस. बांगा ने कहा,
हमारे देश के असली हीरो हमारे सैनिक हैं। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जी जैसे वीर योद्धाओं की वीरगाथा आज की पीढ़ी के लिए साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है। हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वहीं हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्मक्षेत्र में ईमानदारी और पूरी निष्ठा से योगदान देकर राष्ट्र को मजबूत बनाएं। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव रखना है।
शहीदी पार्क में लगाया गया प्रत्येक पौधा शहीदों के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बन रहा है।
केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित भाजपा से जुडे नेता एवं भारी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने लिया भाग
Read More...
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उपयोग हेतु संकल्पित रजत शिला का पहली बार हो रहा फरीदाबाद आगमन
FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्मभ
Read More...
Governor-Chancellor Prof. Ashim Kumar Ghosh to inaugurate Centre at 6th Convocation on September 14,
FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; J.C. Bose Read More...
FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : श्री रामानुज संप्रदाय के पावन तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर Read More...
- शहीदों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विक्टोरा इंडस्ट्रीज कर्मचारियों से किया प्रेरणादायी संवाद
FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : सेक्टर-58 स्
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 SEP : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के अध्यक्ष Read More...
देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई : दीपेन्द्र हुड्डा
मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...
FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीड Read More...