FARIDABAD

HindustanVision Saturday,12 September , 2026
पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई :  दीपेन्द्र हुड्डा

मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार में किये, अब पंजाब में जाकर कर रहे : दीपेन्द्र हुड्डा

दूसरे राज्यों में जाकर मुख्यमंत्री जी बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन हरियाणा में कहते हैं कि उनके कहने से 2 चपरासी तक नहीं बदली हो सकते : दीपेन्द्र हुड्डा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM :  सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज बडखल ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश को और हमारे प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। देश की अर्थव्यवस्था बड़े-बड़े उद्योगपति घरानों के हवाले कर दी और उनके माध्यम से हजारों करोड़ की राशि इकट्ठी कर ली। देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई। कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते में मात्र कुछ सौ करोड़ रुपये ही हैं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 15,000 करोड़ रुपये घोषित रूप से जमा हैं। बीजेपी वाले कितना कैश लिए बैठे हैं उसका तो कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता। बीजेपी के 12 साल में न कोई 4 लेन बना, न यूनिवर्सिटी बनी, न कोई स्कूल बना, अगर बने तो बीजेपी के आलीशान पांच सितारा दफ्तर बने। विकास हुआ तो बीजेपी के बैंक अकाउंट में विकास हुआ। 12 साल की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है कि बीजेपी के विधायक और मंत्रियों का भ्रष्टाचार देश में नंबर 1 पर है। बीजेपी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। हर महकमे को बेचकर कहा गए केवल कूड़ा बचा है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये वही वादे बिहार में किये, अब पंजाब में जाकर कर रहे हैं। पंजाब में जाकर किसानों को धान की 3100 एमएसपी देने, बुजुर्गों को 6000 पेंशन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 देने, हर गरीब को 100-100 गज के प्लाट देने जैसे झूठे वायदे कर रहे हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन हरियाणा में कहते हैं कि उनके कहने से 2 चपरासी की बदली तक नहीं हो सकती। अगर नायब सिंह सैनी झूठे वायदे नहीं कर रहे तो हरियाणा में किसानों को धान की एमएसपी 3100 दिलवा दें। बुजुर्गों को 6000 पेंशन दि,लवा दें, HKRN में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दें, प्रदेश की हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में पेंशन दे दें, हर गरीब, SC, BC वर्ग को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिलवा दें। उन्होंने आगे कहा कि नायब सिंह सैनी जिस प्रदेश में चुनाव होता है वहां पहुंच जाते हैं। जब बिहार में चुनाव था तब वहां पहुंचकर बोले बिहार का बेटा हूं। अब पंजाब में चुनाव है तो वहां पहुंच गये। पंजाब चुनाव के बाद अगला नंबर हिमाचल प्रदेश का है वहां पहुंच जायेंगे।

उन्होंने कहा कि जो हरियाणा प्रदेश 2014 तक देश में विकास का पर्यायवाची माना जाता था। प्रदेश खुशहाली के लिए जाना जाता था, अच्छे कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता था। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, आर्थिक विकास दर, खेल खिलाड़ियों में, किसान हितेषी नीतियों में किसानों को फसलों का भाव देने में, गन्ने का भाव देने में, किसान के कर्ज माफ करने में हरियाणा नंबर एक था। गरीब कल्याण नीतियों में, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट देने में, पानी, बिजली उपलब्धता के मामले में देश में हरियाणा का जिक्र होता था। विकास के मामले में देश में सबसे आगे के राज्यों में हरियाणा की गिनती होती थी। गुजरात से 3 गुना अधिक निवेश हरियाणा में आ रहा था। कहीं बड़े-बड़े थर्मल कारखाने बन रहे थे, कहीं आईएमटी बन रही थी, इंडस्ट्री आ रही थी। कहीं रेल की लाइनें बिछ रही थी, कहीं मेट्रो आ रही थी। कहीं यूनिवर्सिटी बन रही थी, कहीं 4 लेन, 6 लेन एनएच बन रहे थे।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है, कि 12.5 साल के बाद देश का भविष्य हमारे बच्चे सड़कों पर आ गया और सरकार से सवाल पूछने लगा कि उनका भविष्य चौपट क्यों हो गया? देश में रोजगार क्यों नहीं है? देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था चौपट क्यों हो गई? युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों दिखाई दे रहा है? पहले तो सरकार ने हर वर्ग की तरह उनकी आवाज को भी कुचलने का प्रयास किया। जंतर मंतर पर बच्चों पर बर्बरता की, उन पर लाठियाँ, आँसू गैस के गोले, पैलेट गन चलवाए। जब युवा पीछे नहीं हटे तब जाकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाया।

 

हरियाणा विकास में तो देश में 15वें नंबर पर पहुंच गया और बेरोज़गारी में नंबर एक पर, नशाखोरी में नंबर एक पर, डंकी के रास्ते विदेशों की ओर पलायन में नंबर एक पर बन गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आंकड़े बताते हैं कि अपराध में देश में नंबर एक पर हरियाणा है, प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है, चारों तरफ अंधेरगर्दी है, जेल से फिरौतियों की कॉल आती है। बीजेपी विधायक और मंत्रियों के भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर एक पर पहुँच गया। हरियाणा की जनता तो कष्ट का जीवन काट रही है और बीजेपी के विधायक और बीजेपी के मंत्री अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।

हरियाणा की जनता पिछली बार ही बदलाव चाहती थी। लेकिन बीजेपी ने जनता की भावना को हर कर साम, दाम, दंड, भेद से सत्ता हासिल की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं इंतजाम कर लिये। चुनाव में कालेधन का दुरुपयोग किया गया चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जहां जनता की भावना को साजिश और षड्यंत्र से हराया जाता है वहां जनता जवाब देना भी जानती है। रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा को रोकने के लिये रात के अंधेरे में साजिश और षड्यंत्र करके कुछ मतों से हराया गया। लेकिन लोकसभा चुनाव में विपक्ष को देश में सबसे बड़ी जीत देकर लोकसभा में भेजा। हाल में ही हरियाणा में बीजेपी के सारे मंत्रियों ने एक साथ मेरे खिलाफ बयान दिये और मुझे निशाने पर लिया। बीजेपी ही नहीं बीजेपी के सहयोगी दल भी दिन-रात हमें निशाने पर लेते है, क्योंकि हम जनता की आवाज उठाते हैं। जब तक चुनावों में बीजेपी का सफाया नहीं होगा, हमारी गाड़ी का पहिया रुकने वाला नहीं।   

इस अवसर पर विधायक रघुबीर तेवतिया, विजय प्रताप, पराग शर्मा, गुलशन बग्गा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, बडकल ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चपराना, जगन डागर, राजा राम, तरुण तेवतिया, हेम डागर, अनिल नेता, विकास दायमा, बिजेन्द्र मावी, रेनू चौहान, अख्तर हुसैन, वेदपाल दायमा, उमेश कौशिक, राजकुमार शर्मा, प्रेम किशन आर्य, संजय सोलंकी, लिखा चपराना, विजयपाल, बिजेंद्र समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।   

****

पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

More News

9/12/2026 7:45:36 PM
पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई :  दीपेन्द्र हुड्डा

मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...

9/12/2026 7:37:10 PM
परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीड Read More...

9/12/2026 7:10:11 PM
फरीदाबाद में दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.188 किलो गांजा बरामद

समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा स्टेट Read More...

9/12/2026 7:07:07 PM
NPTI and Department of Telecommunications Organise one day National Workshop on Use of 5G Technology in the Power Sector

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM : The National Power Training Institute (NPTI), in collaboration with the Department of Telecommunications (DoT), organised a one-day nat Read More...

9/12/2026 7:01:21 PM
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ;  फरीदाबाद की हवा में सुधार के प्रयासों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देश में 14वीं रैं Read More...

9/12/2026 6:35:59 PM
एस. के. भारद्वाज भारी मतों से चुने गए प्रधान

जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक हुए संपन्न
FARIDABBAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM  : जिला टैक्स बार एसोसिएशन Read More...

9/12/2026 6:33:13 PM
पूर्व मंत्री​ पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ में श्रद्धांजलि सभा, हवन और भंडारे का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ स्थित पंजाब Read More...

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...


Welcome