FARIDABAD

HindustanVision Saturday,12 September , 2026
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ;  फरीदाबाद की हवा में सुधार के प्रयासों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देश में 14वीं रैंकिंग हासिल की है। शहर को मिली इस उपलब्धि से उत्साहित गणमान्य लोगों और शहरवासियों ने कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर उनका आभार जताया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। लोगों ने कहा कि शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए पिछले समय में किए गए प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।

इस मौके पर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, पूर्व प्रधान वीरभान शर्मा के साथ अनेक उद्योगपतियों, कनफेडरेशन के अध्यक्ष एडवोकेट एनके गर्ग, सेक्टर 11 के आरडब्ल्यूए प्रधान देवेंद्र मान, सेक्टर 4 आर आरडब्ल्यूए टीम, सेक्टर 7 आरडब्ल्यूए प्रधान आरएस मावी व उनकी टीम, सेक्टर 18 आरडब्ल्यूए, सेक्टर 9 आरडब्ल्यूए, रोटेरियन वीरेंद्र मेहता, प्रकृति ट्रस्ट से रमा सरना, इनर व्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की अध्यक्ष संजना गर्ग व उनकी टीम, पूजा गुप्ता, मेघा बिंदल, वीविंग सिनर्जी से अध्यक्ष हरप्रीत कौर, रुचिरा खुल्लर, रेणु ढींगरा व उनकी टीम, सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान प्रतिमा गर्ग व उनकी टीम, खुशियों का खजाना संस्था से श्रीमती कमलेश व उनकी टीम, अनिता गौतम, सुशील जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व महिलाएं मौजूद रहे।

फरीदाबाद में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निर्देश पर नगर निगम की ओर से कई स्तरों पर काम किए गए हैं। सड़कों की नियमित सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, धूल नियंत्रण, सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत, हरित क्षेत्र बढ़ाने और प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण जैसे प्रयासों को इस दिशा में अहम माना जा रहा है।

शहर की प्रमुख सड़कों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ धूल उड़ने की समस्या को कम करने पर भी जोर दिया गया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल सरकारी विभागों पर निर्भर रहने के बजाय सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों को भी अभियान से जोड़ने की कोशिश की गई।

शहरवासियों ने कहा कि फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहर के लिए वायु गुणवत्ता में सुधार आसान चुनौती नहीं है। ऐसे में देश के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 14वें स्थान पर पहुंचना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

शहरवासियों ने माना विपुल गोयल के प्रयासों का असर शहर के गणमान्य लोगों ने कहा कि फरीदाबाद की हवा सुधारने के लिए स्थानीय निकाय विभाग और नगर निगम के स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों को गति मिली है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर शहर की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों के लिए आभार जताया।

लोगों का कहना था कि फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, धूल नियंत्रण और पर्यावरण से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन प्रयासों का असर अब शहर की वायु गुणवत्ता की रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है।

पूरे फरीदाबाद की है उपलब्धि : विपुल गोयल ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शहर की उपलब्धि का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देने के बजाय पूरे फरीदाबाद को दिया। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इसमें नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ शहरवासियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की भी भूमिका रही है।
विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को अभी और आगे ले जाने की जरूरत है। उनका लक्ष्य केवल रैंकिंग हासिल करना नहीं, बल्कि शहर की हवा को लगातार बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में भी सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा और नागरिकों की भागीदारी को और बढ़ाना होगा।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छ हवा केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं की जा सकती। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने पौधरोपण को लेकर कहा कि केवल पौधे लगा देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। पौधे को पेड़ बनने तक उसकी देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें, खुले में कचरा न जलाएं और शहर को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन, हरियाली बढ़ाने और धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने में जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के लिए 14वीं रैंकिंग निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब चुनौती इस स्थिति को बनाए रखने और वायु गुणवत्ता को और बेहतर करने की है। औद्योगिक गतिविधियों, बढ़ते यातायात, निर्माण कार्यों और धूल जैसे प्रदूषण के स्रोतों पर लगातार निगरानी रखना जरूरी होगा।
यदि नगर निगम, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक इसी तरह मिलकर काम करते रहे तो फरीदाबाद की हवा को और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

फरीदाबाद को आगे ले जाने के लिए इन बिंदुओं पर जोर

- सड़कों की नियमित एवं मैकेनिकल सफाई
- धूल प्रदूषण पर नियंत्रण
- सड़कों और गड्ढों की मरम्मत
- अधिक से अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण
- खुले में कचरा जलाने पर रोक
- कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना
- निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण
- आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना

पीएम के जन्मदिन पर दीप जलाने की अपील : इस मौके पर विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शहरवासियों से भागीदारी की अपील की। उन्होंने लोगों से रात 8 बजे दीप जलाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने 14 से 16 सितंबर तक आयोजित होने वाले भव्य गणेश उत्सव के लिए भी शहरवासियों को आमंत्रित किया। मंत्री ने बताया कि उत्सव में कई जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

More News

9/12/2026 7:45:36 PM
पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई :  दीपेन्द्र हुड्डा

मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...

9/12/2026 7:37:10 PM
परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीड Read More...

9/12/2026 7:10:11 PM
फरीदाबाद में दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.188 किलो गांजा बरामद

समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा स्टेट Read More...

9/12/2026 7:07:07 PM
NPTI and Department of Telecommunications Organise one day National Workshop on Use of 5G Technology in the Power Sector

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM : The National Power Training Institute (NPTI), in collaboration with the Department of Telecommunications (DoT), organised a one-day nat Read More...

9/12/2026 7:01:21 PM
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ;  फरीदाबाद की हवा में सुधार के प्रयासों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देश में 14वीं रैं Read More...

9/12/2026 6:35:59 PM
एस. के. भारद्वाज भारी मतों से चुने गए प्रधान

जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक हुए संपन्न
FARIDABBAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM  : जिला टैक्स बार एसोसिएशन Read More...

9/12/2026 6:33:13 PM
पूर्व मंत्री​ पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ में श्रद्धांजलि सभा, हवन और भंडारे का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ स्थित पंजाब Read More...

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...


Welcome