FARIDABAD

HindustanVision Saturday,12 September , 2026
पूर्व मंत्री​ पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ में श्रद्धांजलि सभा, हवन और भंडारे का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ स्थित पंजाब एंड सिंध क्षेत्र धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र में ‘बाबा’ के नाम से लोकप्रिय रहे पंडित शिवचरण लाल शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए फरीदाबाद समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों से नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और समर्थक पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक हवन-यज्ञ एवं शांति प्रार्थना से हुई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

गरीबों और श्रमिकों की आवाज थे पंडित शिवचरण लाल शर्मा : श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित शिवचरण लाल शर्मा की सादगी, जनसेवा और राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वह केवल एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेता नहीं थे, बल्कि गरीबों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों की मजबूत आवाज थे।

वक्ताओं के अनुसार, मंत्री रहते हुए उन्होंने श्रमिकों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा और एनआईटी क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका द्वार आम और खास सभी लोगों के लिए हमेशा खुला रहता था।

शर्मा परिवार ने अतिथियों का जताया आभार : इस अवसर पर एनआईटी के पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा, फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर पंडित मुकेश शर्मा, समाजसेवी पंडित मुनेश शर्मा सहित शर्मा परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

परिवार की ओर से कहा गया कि पंडित शिवचरण लाल शर्मा का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक भाईचारे और क्षेत्र के विकास को समर्पित रहा। उनके दिखाए सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद : श्रद्धांजलि सभा और धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बद्रीनाथ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ फरीदाबाद और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समर्थकों ने प्रसाद ग्रहण किया

पूर्व मंत्री​ पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ में श्रद्धांजलि सभा, हवन और भंडारे का आयोजन

More News

9/12/2026 7:10:11 PM
फरीदाबाद में दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.188 किलो गांजा बरामद

समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा स्टेट Read More...

9/12/2026 7:07:07 PM
NPTI and Department of Telecommunications Organise one day National Workshop on Use of 5G Technology in the Power Sector

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM : The National Power Training Institute (NPTI), in collaboration with the Department of Telecommunications (DoT), organised a one-day nat Read More...

9/12/2026 7:01:21 PM
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ;  फरीदाबाद की हवा में सुधार के प्रयासों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देश में 14वीं रैं Read More...

9/12/2026 6:35:59 PM
एस. के. भारद्वाज भारी मतों से चुने गए प्रधान

जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक हुए संपन्न
FARIDABBAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM  : जिला टैक्स बार एसोसिएशन Read More...

9/12/2026 6:33:13 PM
पूर्व मंत्री​ पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ में श्रद्धांजलि सभा, हवन और भंडारे का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ स्थित पंजाब Read More...

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...


Welcome