FARIDABAD

HindustanVision Thursday,10 September , 2026
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल के कर्मचारियों तथा आसपास के क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण दत्तात्रेय ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को योग एवं प्राणायाम के नियमित अभ्यास के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आज आयोजित योग शिविर में डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने बतौर मुख्यथिति शिकरत की।

सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत अत्री ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी योग शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में सकारात्मक, शांतिपूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण को बढ़ावा देना है।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान एवं शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अभ्यास करवाए जाएंगे। प्रतिभागियों को योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत अत्री ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं। योग शिविर आगामी रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3 के ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा तथा हवन के साथ इस योग शिविर का समापन किया जाएगा।

रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome