- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,10 September , 2026
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर्स के ख़िलाफ़ सरकारी दफ्तरों में नाजायज़ तरीके की शिकायतें दर्ज़ करवा रहे हैं।
इसमें बिल्डिंग के नक्शे, बिजली संबंधित पेपर्स, सी अल यू, फायर एन ओ सी, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, पी एन डी टी वगैरह की जांच की शिकायतें सीएम विण्डो, विजिलेंस, फ्लाइंग स्क्वैड जैसी जगहों पर कर रहे हैं। एक शिकायत ख़त्म होने पर वही शिकायत दूसरे विभाग में लगा देते हैं।
उनका अपना इस विषय में कोई लेना देना नहीं होता। वो केवल डॉक्टरों को प्रताड़ित करने की चेष्टा से ये कार्य कर रहे हैं। शिकायत करने के अधिकार का दुरुपयोग करने की कोशिश की जा रही है।
कुछ केसेज में तो पैसों का लेन देन करके केस खत्म करने की बात भी सामने आई है।
आई एम ए फरीदाबाद प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की इंस्पेक्शन का विरोध नहीं करता, लेकिन बार बार की शिकायतों से होने वाली परेशानियों के कारण डॉक्टरों को मरीजों का इलाज़ करने में समस्याएं आ रही है। विभिन्न विभागों में बार बार जाने के कारण उनका बहुत समय इसी में ख़राब होता जा रहा है।
यहां हम यह भी बताना चाहते हैं कि अभी तक फरीदाबाद म्युनिसिपल एरिया में कोई ऐसी कारगर पॉलिसी नहीं आई है, जिसके तहत नर्सिंग होम्स अपने आप को रेगुलर या सी अल यू करवा सकें।
इसके लिए आई एम ए फरीदाबाद ने ज़िला प्रशासन, मंत्री गण, विधायकों, एमिनेंट सिटिजंस से मिल कर अनुरोध किया है कि इन प्रताड़ित करने वाले शिकायत कर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जाए और इन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। हमे पूरे समर्थन का आश्वासन दिया गया है।
आई एम ए फरीदाबाद की कोर कमेटी ने यह भी फैसला किया है कि *इस तरह की दुर्भावपूर्ण शिकायत करने वालों की एक लिस्ट बनाई जाएगी और सभी अस्पतालों के साथ उनकी तस्वीर सांझी की जाएगी। सभी अस्पताल वालों से कहा जाएगा कि इन सभी नामों से सतर्क रहें और अपना ख़्याल भी रखें।*
हम समाज के सभी लोगों से भी अनुरोध करते हैं कि इन दुर्भावपूर्ण व्यक्तित्व वाले शिकायत कर्ताओं से सावधान रहें।
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि Read More...