- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,10 September , 2026
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया फरीदाबाद द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन, सुखद भविष्य एवं लंबी आयु की कामना के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स, फरीदाबाद से हुआ। इस यात्रा में संस्था से जुड़े 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के प्रधान बी. दास गुलाटी, रोटेरियन शम्मी कपूर सपरिवार तथा मोहिंदर खुराना सपरिवार उपस्थित रहे। बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था खुराना परिवार की ओर से की गई। वहीं रोटेरियन शम्मी कपूर के परिवार द्वारा सभी बच्चों को उपहार एवं खाने के पैकेट प्रदान किए गए। बच्चों की सुविधा के लिए पूरी यात्रा में बस की व्यवस्था भी रोटेरियन शम्मी कपूर द्वारा की गई।
धार्मिक स्थलों पर बच्चों ने लिया आशीर्वाद : यात्रा के दौरान सबसे पहले बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास होते हुए बाबा बकाला साहिब पहुंचे और श्रद्धापूर्वक माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात बच्चों को श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर ले जाया गया। पवित्र गुरुद्वारा साहिब में बच्चों ने माथा टेककर अपने उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए अरदास की।
इस अवसर पर उन सभी लोगों के लिए भी विशेष अरदास की गई, जो लंबे समय से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान, चिकित्सा सहायता एवं अन्य प्रकार से सहयोग करते आ रहे हैं।
यात्रा के अगले चरण में बच्चे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे और वहां गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने विरासत-ए-खालसा का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें सिख धर्म के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
“इन बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी” : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे हर 15–20 दिन में रक्त चढ़वाकर अपना जीवन आगे बढ़ाते हैं। उनका जीवन सामान्य बच्चों की तुलना में कहीं अधिक संघर्षपूर्ण है। इसलिए संस्था का प्रयास रहता है कि बच्चों को केवल चिकित्सा एवं रक्त की सुविधा ही नहीं, बल्कि खुशी, आत्मविश्वास, सकारात्मक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिले।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ-साथ उनके मन में उम्मीद और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना था। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए की गई अरदास और उनके चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी इस यात्रा की सबसे बड़ी सफलता है।
**सहयोगियों का जताया आभार : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। यात्रा को सफल बनाने में शम्मी कपूर, समाजसेवी चंद्र बवेजा, सुनील कालरा, अखिल कालिया, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल, समाजसेवी रोटेरियन सुनील किनरा, विशेष खुराना, रोटेरियन गुरनीत चावला, मोहिंदर खुराना, समाजसेवी पिंकू तथा बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यात्रा के दौरान संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा, सह सचिव जे. के. भाटिया तथा एग्जीक्यूटिव सदस्य कमलेश डुडेजा बच्चों के साथ उपस्थित रहे और पूरी यात्रा के दौरान उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया ने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग और संवेदनशीलता से ही थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं। संस्था का संकल्प है कि इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें बेहतर एवं सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
रविंद्र डुडेजा ने बताया की अगली यात्रा के लिए रोटेरियन सतीश गोसाईं ने बस का प्रबंध करने का आश्वाशन दिया है। जैसा की संस्था के पास 230 बच्चे पंजीकृत है, तो बारी बारी से थोड़े थोड़े बच्चो को ग्रुप में यात्रा पर ले जाया जाता है जिसका बच्चे बेसब्री से इंतज़ार करते है।
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि Read More...