FARIDABAD

HindustanVision Saturday,12 September , 2026
परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षाओं को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने  ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर तथा लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं तथा परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, समयबद्ध पहुंच और गोपनीयता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा आगामी 13 सितंबर 2026 को फरीदाबाद में एनडीए & एनए परीक्षा-II, 2026 तथा सीडीएस परीक्षा-II, 2026 की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में निर्धारित 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लगभग 3,146 परीक्षार्थी भाग लेंगे।  सीडीएस परीक्षा-II, 2026 की लिखित परीक्षा के लिए फरीदाबाद जिले में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें गवर्नमेंट बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिकोना पार्क, एनआईटी नंबर-1, फरीदाबाद; मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-17, सेक्टर-17 मार्केट के पास, फरीदाबाद तथा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी नंबर-3, डीएवी कॉलेज के पास, फरीदाबाद शामिल हैं। एनडीए & एनए परीक्षा-II, 2026 के लिए फरीदाबाद जिले में सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदपुर, सेक्टर-78, वाया चंडीला चौक, हैबिटैट सेंटर के पास, फरीदाबाद, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी नंबर-3, एनआईटी पुलिस चौकी के पास, फरीदाबाद, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी नंबर-1, ऑडिटोरियम के पास, मेट्रो मोड़, फरीदाबाद; सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-28, हुडा मार्केट के पास, फरीदाबाद; सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबेडकर चौक के पास, बल्लभगढ़, फरीदाबाद; सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शनिदेव मंदिर के पास, तिगांव-बल्लभगढ़ रोड, फरीदाबाद, हरियाणा तथा सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊंचागांव, बल्लभगढ़, फरीदाबाद शामिल हैं।

डीसी आयुष सिन्हा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल, बिजली, स्वच्छ एवं पृथक महिला-पुरुष शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्र निरीक्षण के दौरान किसी भी कमी की पहचान होने पर उसे परीक्षा से पहले दूर करवाया जाए तथा केंद्र की तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी दुकानों एवं अन्य संभावित संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा के दिन आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात सेंटर सुपरिंटेंडेंट एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की पहले से पुष्टि कर ली जाए।

डीसी आयुष सिन्हा ने जैमर व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर समय से स्थापित एवं सक्रिय कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जैमर की स्थापना के दौरान सेंटर सुपरिंटेंडेंट अथवा अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा परीक्षा शुरू होने से पहले मोबाइल नेटवर्क एवं जैमर की कार्यप्रणाली का परीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने जैमर टीम एवं परीक्षा केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

डीसी आयुष सिन्हा ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की गरिमा एवं निष्पक्षता बनाए रखना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। परीक्षा केंद्रों पर अनधिकृत प्रवेश, अनुचित साधनों के उपयोग अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए और निर्धारित नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

डीसी आयुष सिन्हा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित आवश्यक रिपोर्ट एवं दस्तावेज समय पर तैयार कर संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, समयबद्ध परिवहन, केंद्रों की तैयारी और परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यूपीएससी की एनडीए एवं सीडीएस परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

More News

9/12/2026 7:45:36 PM
पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई :  दीपेन्द्र हुड्डा

मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...

9/12/2026 7:37:10 PM
परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीड Read More...

9/12/2026 7:10:11 PM
फरीदाबाद में दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.188 किलो गांजा बरामद

समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा स्टेट Read More...

9/12/2026 7:07:07 PM
NPTI and Department of Telecommunications Organise one day National Workshop on Use of 5G Technology in the Power Sector

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM : The National Power Training Institute (NPTI), in collaboration with the Department of Telecommunications (DoT), organised a one-day nat Read More...

9/12/2026 7:01:21 PM
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ;  फरीदाबाद की हवा में सुधार के प्रयासों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देश में 14वीं रैं Read More...

9/12/2026 6:35:59 PM
एस. के. भारद्वाज भारी मतों से चुने गए प्रधान

जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक हुए संपन्न
FARIDABBAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM  : जिला टैक्स बार एसोसिएशन Read More...

9/12/2026 6:33:13 PM
पूर्व मंत्री​ पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ में श्रद्धांजलि सभा, हवन और भंडारे का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ स्थित पंजाब Read More...

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...


Welcome