FARIDABAD

HindustanVision Sunday,13 September , 2026
फरीदाबाद में 16 सितंबर को पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला : रूप सिंह नागर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उपयोग हेतु संकल्पित रजत शिला का पहली बार हो रहा फरीदाबाद आगमन

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM :  श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से फरीदाबाद में 16 सितंबर को संकल्पित रजत शिला के आगमन एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सनातन समाज के लोगों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
संरक्षक रूप सिंह नागर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में प्रयोग होने वाली संकल्पित रजत शिला 16 सितंबर को दोपहर दो बजे मथुरा से विशेष वाहन द्वारा फरीदाबाद पहुंचेगी। फरीदाबाद पहुंचने पर नगरवासी इस पवित्र रजत शिला का विधि-विधान से पूजन करेंगे। यह शिला सरयू नदी में स्नान तथा आरती दर्शन के पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर में देहरी पूजन और राम मंदिर में दर्शन के बाद पूजित की गई है।
नागर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य संत नृत्य गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी इस संकल्पित रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया गया है। इसके पश्चात मथुरा स्थित सुदामा कुटी में साधु-संतों द्वारा भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ रजत शिला का पूजन किया गया।
अब यह संकल्पित रजत शिला पहली बार फरीदाबाद आ रही है। नगरवासी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान संकल्पित रजत शिला को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता पूज्य फलाहारी महाराज जी द्वारा नगर में रथ के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी भावना है कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होने की स्थिति में इस पूजित एवं संकल्पित रजत शिला का उपयोग मंदिर निर्माण में किया जाएगा।
इस दौरान राजेश पाठक, प्रवीन शर्मा, अश्वनी कुमार, कन्हैया कौशिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फरीदाबाद में 16 सितंबर को पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला : रूप सिंह नागर

More News

9/13/2026 7:07:31 PM
मानव भवन में हड्डी रोग जाँच शिविर में 150 मरीजों ने कराया ईलाज 

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; मानव सेवा समिति व सै.7-10 शक्ति मार्केट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में हड्डी रोग के इलाज व उपच Read More...

9/13/2026 6:48:00 PM
पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में आयोजित विशाल स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर में पहुंचे हजारों लोग

केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित भाजपा से जुडे नेता एवं भारी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने लिया भाग
Read More...

9/13/2026 6:36:54 PM
फरीदाबाद में 16 सितंबर को पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला : रूप सिंह नागर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उपयोग हेतु संकल्पित रजत शिला का पहली बार हो रहा फरीदाबाद आगमन

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM :  श्रीकृष्ण जन्मभ Read More...

9/13/2026 6:32:40 PM
J.C. Bose University established Haryana’s First Dedicated Centre of Excellence for UAV and Anti-Drone Technology

Governor-Chancellor Prof. Ashim Kumar Ghosh to inaugurate Centre at 6th Convocation on September 14, 

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; J.C. Bose Read More...

9/13/2026 6:28:42 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 434 लोगों ने कराई जांच

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : श्री रामानुज संप्रदाय के पावन तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर Read More...

9/13/2026 6:15:02 PM
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शहीदी पार्क में किया पौधारोपण

- शहीदों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विक्टोरा इंडस्ट्रीज कर्मचारियों से किया प्रेरणादायी संवाद

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : सेक्टर-58 स् Read More...

9/13/2026 5:48:09 PM
दशहरा उत्सव शहर के सहयोग से होगा भव्य : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 13 SEP : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के अध्यक्ष Read More...

9/12/2026 7:45:36 PM
पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई :  दीपेन्द्र हुड्डा

मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...


Welcome